News

भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यालय में हुआ सम्मान समारोह, देवासी ने किया कुमावत का स्वागत

Babulal Longesha

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री मोहन देवासी ने ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमार कुमावत से भाजपा प्रदेश कार्यालय, जयपुर में शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर देवासी समाज की परंपरागत लाल पगड़ी पहनाकर डॉ. कुमावत का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

मुलाकात के दौरान केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत हालिया बजट घोषणाओं की सराहना की गई तथा ओबीसी वर्ग के हित में उठाए गए कदमों पर सकारात्मक चर्चा हुई। प्रदेश संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से पाली, जालोर एवं सिरोही जिलों से संबंधित संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं समन्वय को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। जालोर जिला प्रभारी होने के नाते मोहन देवासी ने क्षेत्रीय संगठन की स्थिति से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया।

इसके पश्चात बाली विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत से भी भेंट की गई, जिसमें क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं, विकास कार्यों तथा उनके समाधान एवं निराकरण को लेकर चर्चा कर आवश्यक सुझाव रखे गए।

इस पूरे कार्यक्रम को ओबीसी मोर्चा के संगठनात्मक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे आगामी समय में क्षेत्रीय स्तर पर पार्टी गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button