News

झामुमो 54वां स्थापना दिवस: टुण्डी से धनबाद तक महिला मोर्चा की ऐतिहासिक रैली

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

झामुमो का 54वां स्थापना दिवस समारोह

टुण्डी से धनबाद तक महिला मोर्चा की जोशीली रैली

झारखंड लूनिया टाइम्स संवाददाता | टुण्डी

बुधवार, 4 फरवरी

झामुमो के 54वें स्थापना दिवस समारोह को लेकर बुधवार 4 फरवरी को टुण्डी से धनबाद तक उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। झामुमो महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीना हेंब्रम के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं का जत्था पूरे गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ ऐतिहासिक गोल्फ ग्राउंड, धनबाद पहुंचा। नारों की गूंज से पूरा सभास्थल गुंजायमान हो उठा।

IMG 20260204 WA0051IMG 20260204 WA0052

रैली के लिए धनबाद रवाना होने से पूर्व सभी सक्रिय महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं ने डंडाटांड़ स्कूल मैदान में एकत्र होकर “हेमंत सोरेन जिंदाबाद”, “जिलाध्यक्ष मीना हेंब्रम जिंदाबाद” और “स्थानीय विधायक मथुरा प्रसाद महतो जिंदाबाद” के जोरदार नारे लगाए। इसके बाद पूरे उत्साह के साथ रैली धनबाद के लिए कूच कर गई।

रैली का नेतृत्व जाताखूंटी मुखिया प्रतिनिधि शक्ति हेंब्रम द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मांझी हड़ाम शिवबालक सोरेन, आकाश मूर्मू समेत बड़ी संख्या में झामुमो महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

वहीं पूर्वी टुंडी प्रखंड झामुमो अध्यक्ष गिरिलाल किस्कू के नेतृत्व में सैकड़ों गाड़ियों का विशाल काफिला धनबाद पहुंचा। ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ कार्यकर्ता सभास्थल पहुंचे, जहां अपने लोकप्रिय सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन की एक झलक पाते ही कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित

  • गिरिलाल किस्कू (पूर्वी टुंडी प्रखंड अध्यक्ष)
  • ऐनुल अंसारी
  • अजीत मिश्रा
  • शत्रुघ्न मंडल
  • दिनेश रजक
  • रफीक अंसारी
  • हाकिमुदीन अंसारी
  • सहित कई अन्य झामुमो कार्यकर्ता

झामुमो 54वां स्थापना दिवस | संगठन की एकता और शक्ति का प्रदर्शन

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button