News

श्याम भक्ति में डूबा सहाड़ा क्षेत्र: बाडीया ठाकुर जी का चीड़ खेड़ा में भव्य पावणा, गूंजे जयकारे

Prabhu Lal Lohar

श्याम भक्ति में डूबा सहाड़ा क्षेत्र, बाडीया ठाकुर जी का चीड़ खेड़ा में भव्य पावणा, गूंजे जयकारे

भीलवाड़ा लूनिया टाईम्स न्यूज संवाददाता प्रभुलाल लोहार

जिले के सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र में श्याम भक्ति का जबरदस्त रंग देखने को मिला, जहां बाडीया ठाकुर जी श्याम की लीला ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। ठाकुर जी की महिमा और आस्था का ऐसा संगम देखने को मिला कि पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया।

जानकारी के अनुसार आज बाडीया ठाकुर जी को बाडीया गांव से बड़े ही धूमधाम, भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों के साथ चीड़ खेड़ा लाया गया। यहां श्रद्धालु रोशन जाट के निवास पर ठाकुर जी को पावणा (विशेष अतिथि) के रूप में विराजमान कराया गया। ठाकुर जी के आगमन पर श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से स्वागत कर जोरदार जयकारों डीजे के साथ नाचते धूम मचाते हुए। वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

WhatsApp Image 2026 02 05 at 3.36.38 PM WhatsApp Image 2026 02 05 at 3.36.09 PM WhatsApp Image 2026 02 05 at 3.35.49 PM

गांव में ठाकुर जी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं और युवाओं ने भजन-कीर्तन कर माहौल को पूरी तरह श्याममय बना दिया। ग्रामीणों का कहना है कि ठाकुर जी का गांव में आगमन सौभाग्य का प्रतीक माना जाता हैऔर इससे गांव में सुख-समृद्धि का वास होता है

इस भव्य धार्मिक आयोजन में आसपास के कई गांवों से भी श्रद्धालु पहुंचे, जिससे आयोजन श्रद्धा और आस्था का विराट रूप लेता नजर आया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला और देर रात तक भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा।

© Luniya Times | Bhilwara

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button