News

गणित व विज्ञान के शिक्षण को आनंददायी बनाकर वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करें – तेजसिंह पंवार

गणित व विज्ञान के शिक्षण को आनंददायी बना कर विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करें -पंवार

सादड़ी 5फरवरी।

गणित व विज्ञान के शिक्षण को आनंददायी बनाकर विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करें। उक्त उद्गार अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) तेजसिंह पंवार ने स्थानीय पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में आज से शुरू हुए तीन दिवसीय विज्ञान गणित शिक्षक क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र में व्यक्त किए।

पंवार ने कहा कि विद्यार्थियों में गणित का डर खत्म हो,विज्ञान बोझ न लगे। इसके लिए हमें अपनी-अपनी क्षमताओं को संवर्धित करना होगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह शिविर इस अपेक्षा पर खरा उतरेगा।

WhatsApp Image 2026 02 05 at 4.50.44 PM

इस अवसर पर बोलते हुए अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 रटने की बजाय करके सीखने पर बल देती है।स्टेम (STEM)इस नीति का मुख्य स्तंभ है। उन्होंने पचास साठ के दशक में विज्ञान शिक्षक रहे रणवीर सिंह पारेख को याद करते हुए कहा कि उन्होंने नवाचारों के द्वारा विज्ञान को आनंददायक बनाया। हमें पाली जिले के गौरव वैज्ञानिक पी.एल.मिस्त्री की तरह वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाले विद्यार्थियों को तैयार करना है। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता शिक्षाविद दिनेश मीना ने की।

सरस्वती पूजन से प्रारंभ हुए इस उद्घाटन सत्र में सर्वप्रथम संस्था प्रधान मधु कुमारी गोस्वामी व उप प्राचार्य कन्हैयालाल माली ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रशिक्षण प्रभारी मदनलाल माली ने तीन-दिवसीय प्रशिक्षण की रुपरेखा रखी।मंच संचालन प्रकाश कुमार शिशोदिया ने किया।

तत्पश्चात प्रारंभ हुए प्रशिक्षण सत्र में सर्वप्रथम परिचय के बाद संभागियो का पूर्व टेस्ट लिया गया फिर दक्ष प्रशिक्षक खुमाराम ने अलग-अलग सत्रों में विज्ञान व गणित शिक्षण के उद्देश्य, सीखने सिखाने के तरीके, विज्ञान और गणित की दक्षताएं एवं सीखने के प्रतिफल, विज्ञान व गणित शिक्षण में सहायक सामग्री का उपयोग, विज्ञान व गणित किट की जानकारी दी गई।

मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी मोहनलाल बलाई ने प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण किया तथा प्रशिक्षण कक्षा का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने संभागियो से भी प्रशिक्षण के बारे में फीडबैक लिया।

प्रशिक्षण में भीम सिंह सोलंकी,मनीषा ओझा, जीवराज, होशियार सिंह गोदारा,गौतमचंद पालीवाल समेत देसूरी ब्लाक के विज्ञान गणित शिक्षक भाग ले रहे हैं। मदनलाल माली व केनाराम ने शिविर की व्यवस्थाएं संभाली।

उल्लेखनीय है कि विज्ञान व गणित शिक्षकों के क्षमता संवर्धन हेतु दो प्रशिक्षण शिविर पूर्व में आयोजित किए जा चुके हैं।

© Luniya Times | Education Desk Rajasthan

 

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button