News

महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, सनातन मंगल महोत्सव का दिया आमंत्रण

राजनीति | धर्म | राजस्थान

महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, सनातन मंगल महोत्सव का दिया आमंत्रण

✍️ Narendra kumar Regar | 📍 भीलवाड़ा / जयपुर

भीलवाड़ा/जयपुर। हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर भीलवाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने जयपुर पहुंचकर राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को 19 से 26 फरवरी तक भीलवाड़ा में आयोजित होने वाले भव्य सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह का निमंत्रण दिया।

स्वामी हंसराम उदासीन ने महोत्सव के धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन सनातन परंपराओं के संरक्षण और समाज में आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन का स्वागत अभिनन्दन किया गया।

महोत्सव के दौरान आश्रम के तीन ब्रह्मचारियों को दीक्षा प्रदान की जाएगी, जिससे सनातन धर्म की साधना परंपरा को आगे बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम में देश-विदेश से संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमी नागरिकों शामिल होंगे। यह महोत्सव भक्ति, सेवा और संस्कारों का संगम होगा।

इस दौरान आश्रम के ब्रह्मचारी कुनाल, लघु उद्योग भारती के प्रदेश संयुक्त महामंत्री रवीन्द्र कुमार जाजू, वाल्मीकि समाज पदाधिकारी छीतर मल गैंगट उपस्थित रहे।

© सनातन मंगल महोत्सव | धर्म एवं संस्कृति समाचार

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button