News

निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर संपन्न: 150 से अधिक लाभार्थी, 35 मोतियाबिंद ऑपरेशन

जेठमल राठौड़
रिपोर्टर

जेठमल राठौड़, रिपोर्टर - मुंबई / बाली 

emailcallwebsite

निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर संपन्न

150 से ज्यादा लाभान्वित – 35 मोतियाबिंद ऑपरेशन, 60 थायराइड जांच

भायंदर :

सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम)

सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम), के तत्वावधान में दृष्टि ‘वीजन फ़ॉर ऑल’के तहत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया हैं। शिविर में भक्तिवेदांत हॉस्पिटल द्वारा नेत्र जांच व डॉक्टरों की सलाह पर जरूरतमंदों का निशुल्क मोतिया बिंदु ऑपरेशन किया गया। साथ ही साथ कस्तूरी हॉस्पिटल, द्वारा डायबिटीज,ब्लड प्रेशर, तथा खुशी डेंटल द्वारा दांतों की जांच की गई।

फोरम के राहुल यादव व निर्मला माखीजा ने बताया की भायंदर (वेस्ट) स्थित संगीता कॉम्पलेक्स में शिविर में 150 से ज्यादा मरीज लाभान्वित हुए व 36 लोगों का भक्तिवेदांत हॉस्पिटल की और से मोतियाबिंद ऑपरेशन निशुल्क किया गया।60 लोगों के थायरॉइड की जांच की गई।

WhatsApp Image 2026 02 06 at 6.53.36 PM 1 WhatsApp Image 2026 02 06 at 6.53.36 PM WhatsApp Image 2026 02 06 at 6.53.35 PM

सेवाएं देने वाले डॉक्टर व सहयोगी:
डॉ ज्ञानेश्वर कालेकर, अमोल पाटिल, राकेश कनोजिया, राहुल राय, अनिकेत देवरुखकर, आनंद राव जगताप, विनोद पवार, स्वाति चौधरी, नंद देवाड़े, रेशमा वानखेड़े, अनिकेत, विनोद पवार

शिविर का उद्घाटन रमेश बंबोरी ने किया।अतिथि भवन निर्माता संदीप गोम्स,सनम डी जैन, गायिका योगिता मिश्रा, थे।इस अवसर पर सूरजप्रकाश सांडेसर, पवन केडिया, विजय फतेपुरिया, प्रद्युम्न शुक्ला,नंदा जानी, प्रकाश धनरेचा, आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम के सहयोगी बागोल निवासी रोशनबाई पुखराज कोठारी (नवकार यूनिफॉर्म) थे।

आभार एवं सहयोगी परिवार:

फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन ने आभार व्यक्त किया व बताया कि सहयोगी परिवार में रमेश मोहनराजजी बंबोरी (सादड़ी), सोहनराजजी भीकमचंदजी परमार (पुना -सेवाड़ी),शताब्दी गौरव,अ. सौ कविता ज्ञानचंद मेहता (घाणेराव),राणकपुर फाउंडेशन (सादड़ी), गुरुभक्त परिवार (हस्ते :- पंकज शाह), राकेश वी चोपड़ा (सांडेराव), रचना अमित परमार (सेवाड़ी), अरविंद जैन (बॉम्बे स्टील),निर्मला माखीजा (भायंदर), राजेंद्र मित्तल, श्यामसुंदर अग्रवाल,थॉमस गोम्स,स्व.राजेंद्र के जैन (सांडेराव) हैं

Luniya Times | Social Welfare News

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button