नियम तोड़ने वालों को ‘गुलाब’ देकर दी गांधीगिरी: वरदान फाउंडेशन और BHEL ने जगाई सड़क सुरक्षा की अलख


कानपुर नगर।
सड़क दुर्घटनाओं में हो रही निरंतर वृद्धि को देखते हुए आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 660 मेगावाट पनकी तापीय विद्युत विस्तार परियोजना परिसर से छठ पूजा घाट, पनकी नहर तक एक भव्य यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
उक्त रैली का नेतृत्व संस्था वरदान फाउंडेशन एवं बी.एच.ई.एल. (BHEL) के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। रैली के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों द्वारा विशेष सतर्कता बरती गई, जिससे आम नागरिकों एवं राहगीरों को यातायात में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

रैली के दौरान बिना हेलमेट एवं तीन सवारी चलाने वाले वाहन चालकों को गुलाब का फूल भेंट कर यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया तथा उन्हें सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति प्रेरित किया गया। यह पहल नागरिकों के बीच सकारात्मक संदेश देने का प्रभावी माध्यम बनी।
जब जागरूकता रैली छठ पूजा घाट, पनकी नहर पहुँची, तो वहाँ हस्ताक्षर अभियान संचालित किया गया, हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत पनकी तापीय विद्युत विस्तार परियोजना के महाप्रबंधक विजय बहादुर द्वारा की गई। उसके उपरान्त परियोजना निदेशक बी एच ई एल वीरेन्द्र सिंह,CISF डिप्टी कमांडेंट अनुपम त्रिपाठी व अन्य अधिकारी भी हुए सम्मिलित। हस्ताक्षर अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

वरदान फाउंडेशन के महासचिव कृष्णा शर्मा ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे विजय बहादुर महाप्रबंधक पनकी तापीय विद्युत विस्तार परियोजना, विशिष्ठ अतिथि वीरेंद्र सिंह परियोजना निदेशक बी एच ई एल, अनुपम त्रिपाठी डिप्टी कमांडेंट केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, विजय कुमार उप महाप्रबंधक बी एच ई एल,पवन शाहू उप महाप्रबंधक बी एच ई एल,मुकेश कुमार सिंह सेफ्टी हेड, एन एच एस पटेल कॉन्ट्रैक्शन प्रबंधक एवं विकास कुमार अभियंता पनकी तापीय विद्युत विस्तार परियोजना साथ ही वरदान फाउंडेशन के पदाधिकारी महासचिव कृष्णा शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, वीरेंद्र कुमार शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री एवं संरक्षक गोपाल गुप्ता, जिला कमेटी से अध्यक्ष पीयूष मिश्रा,उपाध्यक्ष विजय श्रीवास्तव, सोम नारायण त्रिपाठी संगठन मंत्री व निर्भय सिंह मंत्री सहित स्वयंसेवक, बीएचईएल के अधिकारी, CISF के जवान एवं नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के डॉ बलबीर कपाड़िया जी प्रदेश कोषाध्यक्ष, शैलू शुक्ला एवं सज्जन कुशवाहा,अजय तिवारी एवं स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।
*कानपुर संवाददाता शादाब रईस की खास रिपोर्ट*





