News

सहाड़ा विधायक लादूलाल पितलिया के काफिले पर हमला: रायपुर के खेमाणा गांव में तोड़फोड़ और मारपीट, 13–15 लोगों पर केस

Satyanarayan Sen
Reporter

Satynarayan sen is a Reporter from Bhilwara and Publish many types of other Categories.

CallEmail

सहाड़ा विधायक के काफिले पर हमला

नारेबाजी के बाद पीछा कर तोड़फोड़ और मारपीट, विधायक प्रतिनिधि सहित तीन चोटिल, करीब 13 से 15 लोगों पर मुकदमा


✍️ सत्यनारायण सेन गुरलां


| भीलवाड़ा/रायपुर

जिले के खेमाणा गांव में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई जब साइकिल वितरण कार्यक्रम के बाद सहाड़ा विधायक लादूलाल पितलिया के काफिले को घेरकर नारेबाजी की गई। हालात उस वक्त और बिगड़ गए जब विधायक के निकलने के बाद उनके प्रतिनिधि और साथियों की कार पर हमला कर दिया गया। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। रायपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार गल्यावड़ी निवासी रतनलाल सुथार, रूपचंद पुत्र रतन गाडरी और रतन पुत्र शंकर लाल जाट ने थाने में रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि खेमाणा स्थित राजकीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विधायक के साथ वे तीनों भी मौजूद थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब विधायक अपनी गाड़ी से रवाना हुए तो कुछ लोगों ने रास्ता रोककर नारेबाजी की। इसके बाद विधायक वहां से निकल गए। लेकिन पीछे से विधायकप्रतिनिधि और उनके साथी जैसे ही अपनी कार से आगे बढ़े, आरोपियों ने उनकी गाड़ी रोक ली और पत्थर फेंककर शीशे तोड़ दिए।

हमलावरों ने धमकी देते हुए कहा कि विधायक तो बच गए, वरना अंजाम कुछ और होता। इसके बाद तीनों को पीछा कर गल्यावड़ी में रोक लिया और वहां उनके साथ मारपीट की गई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर तीनों को विधायक की गाड़ी में बैठाकर वहां से रवाना किया। घायलों को रायपुर अस्पताल ले जाकर मेडिकल और प्राथमिक उपचार कराया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच एसआर सुखाडिया को सौंपी है।

जांच अधिकारी सुखाड़िया के अनुसार:
रिपोर्ट में चावंडसिंह राजपूत, नारायण सिंह, एक अन्य नारायण सिंह, किशन सिंह, सुमेर सिंह, महिपाल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, कान सिंह, कालू सिंह, दशरथ सिंह, चंद्रभान सिंह, नारायण पुत्र मदन सरगरा, पूरण सैन, मयूर सिंह चारोट सहित 13 लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस सभी की भूमिका की जांच कर रही है।

© Luniya Times | स्थानीय समाचार | भीलवाड़ा

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button