News

विद्यालय के भौतिक विकास में भामाशाहों की भूमिका महत्वपूर्ण: सादड़ी में माली का संबोधन

विद्यालय के भौतिक विकास में भामाशाहों की भूमिका महत्वपूर्ण – माली

सादड़ी में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय रेबारियों की ढाणी का कार्यक्रम

सादड़ी, 8 फरवरी।
विद्या दान महादान है, अतः विद्यालयों के महत्व को समझते हुए भामाशाहों को विद्यालयों के भौतिक विकास के लिए आगे आना चाहिए।
उक्त उद्गार अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने
स्थानीय महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, रेबारियों की ढाणी, सादड़ी में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए।

माली ने कहा कि भावेश देवासी एवं उनके मित्रों ने अपने गाढ़े पसीने की कमाई से
विद्यालय परिवार को फर्नीचर और मेटिंग उपलब्ध कराई है, जो न केवल अभिनंदनीय है बल्कि अन्य भामाशाहों के लिए अनुकरणीय उदाहरण भी है।

WhatsApp Image 2026 02 08 at 3.40.43 PM

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन से किया गया।
इस अवसर पर संस्था प्रधान अशोक कुमार ने भामाशाह भावेश देवासी एवं
बगदाराम का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया और उनके द्वारा दिए गए सहयोग की जानकारी उपस्थितजनों को दी।

तत्पश्चात भामाशाह भावेश देवासी द्वारा विद्यालय को फर्नीचर एवं मेटिंग विधिवत रूप से सुपुर्द की गई।

कार्यक्रम में जितेन्द्र कुमार, निखिल राठौड़, रामप्रसाद सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

© Sadri Education News | विद्यालय विकास में सहयोग

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button