फालना रेलवे स्टेशन पर रेलकर्मियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर सफल

फालना। फालना रेलवे स्टेशन परिसर में आज प्रातः 10 बजे रेल कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन की रानी-फालना शाखा के तत्वावधान में आयोजित हुआ।
शाखा सचिव मोजी राम मीणा, अध्यक्ष मनोज सिंह, मंडल उपाध्यक्ष चेतराम मीणा, CHI मनोज कुमार मीणा तथा CMI रघुवीर खटाना के नेतृत्व में आयोजित शिविर में श्री राम हॉस्पिटल की विशेषज्ञ चिकित्सक टीम ने विभिन्न स्वास्थ्य जांचें कीं। डॉ. रविन्द्र बिश्नोई, वसीम खान, जसराज पटेल, सुमन प्रजापत एवं प्रसन्न ने उपस्थित कर्मचारियों को स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया।

शिविर में लगभग 100 से अधिक रेलकर्मियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों तथा उनके परिजनों ने लाभ उठाया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय पर चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराना था, जिसे आयोजकों ने पूर्णतः सफल बताया।













