News

सादड़ी में वार्ड 21 से 25 की सभाएं आयोजित, जनसमस्याओं पर हुआ मंथन

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

मुख्यमंत्री विकसित शहर अभियान के तहत नागरिकों से लिए सुझाव, पार्षद रमेश प्रजापत ने उठाए विकास मुद्दे


सादड़ी।  राजस्थान सरकार के बजट वर्ष 2026-27 की घोषणा के तहत चल रहे “मुख्यमंत्री विकसित शहर अभियान” के अंतर्गत नगरपालिका सादड़ी द्वारा वार्ड स्तर पर सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 1 अप्रैल को वार्ड संख्या 21 से 25 तक अलग-अलग स्थानों पर सभाएं आयोजित की गईं, जहां स्थानीय नागरिकों से क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा कर सुझाव लिए गए।

सभाओं में आमजन ने अपनी मूलभूत समस्याएं खुलकर रखीं और विकास कार्यों को लेकर अपने सुझाव प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए। इस दौरान नगरपालिका प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।


पार्षद रमेश प्रजापत ने रखे प्रमुख विकास प्रस्ताव

वार्ड सभाओं के दौरान पार्षद रमेश प्रजापत ने वार्ड नंबर 24 से जुड़े कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की मांग प्रमुखता से उठाई। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पेयजल और आधारभूत सुविधाओं को लेकर कई कार्य लंबित हैं, जिन्हें शीघ्र पूरा किया जाना आवश्यक है।

WhatsApp Image 2026 04 10 at 11.26.47 AM

प्रमुख मांगों में शामिल हैं:

  • श्री श्रीयादे मंदिर प्रांगण में बेरे के ऊपर पानी की टंकी लगाना
  • गुदों वाली गली में बेरे पर टंकी निर्माण
  • रघुनाथजी की दुकान के पास टंकी स्थापना
  • अधूरी पड़ी नाली और सीसी रोड का निर्माण कार्य पूरा करना
  • बारली-सादड़ी क्षेत्र में आकर्षक सर्कल और लाइटिंग की व्यवस्था

अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी नीलकमल सिंह, पार्षद रमेश प्रजापत, जनप्रतिनिधि परबत सिंह राठौड़, वरिष्ठ लिपिक पुराराम चौधरी, कनिष्ठ सहायक विशाल सिंह, सफाई निरीक्षक राकेश माली सहित अन्य कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय वार्डवासी उपस्थित रहे।


जनभागीदारी से होगा शहर का विकास

वार्ड सभाओं में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को प्रशासन ने सकारात्मक पहल बताया। अधिकारियों ने कहा कि आमजन के सुझावों के आधार पर विकास कार्यों की प्राथमिकता तय की जाएगी, जिससे सादड़ी को विकसित और सुव्यवस्थित शहर बनाया जा सके।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button