News

नारलाई में शोक की लहर: पूर्व उपसरपंच छोगाराम मीणा का निधन

सामाजिक सेवा व जनहित कार्यों के लिए थे प्रसिद्ध, आज सुबह 10 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

  • जगदीशसिंह गेहलोत | देसूरी

देसूरी। नारलाई क्षेत्र के पूर्व उपसरपंच एवं समाज के सम्मानित व्यक्तित्व छोगाराम मीणा का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन से नारलाई सहित आसपास के गांवों में गहरा शोक व्याप्त है।

परिजनों के अनुसार उनका स्वर्गवास 10 अप्रैल 2026 को हुआ। वे स्वर्गीय पदमाराम मीणा के सुपुत्र थे और लंबे समय तक सामाजिक कार्यों व जनसेवा में सक्रिय रहे। उनके सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण वे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे।

उनकी अंतिम यात्रा शनिवार, 11 अप्रैल 2026 को प्रातः 10 बजे उनके निवास स्थान से निकाली जाएगी। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों व शुभचिंतकों के शामिल होने की संभावना है।

उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

इनका कहना है:
नारलाई ने एक अच्छे समाजसेवी एवं मिलनसार व्यक्तित्व को खो दिया है। वे उपसरपंच के रूप में कार्यरत रहे और गुजरात पुलिस में भी सेवाएं दे चुके थे। उन्होंने हर क्षेत्र में सराहनीय कार्य किए। ऐसे सम्मानित व्यक्ति के निधन पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

  • जगदीश सिंह गहलोत, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष देसूरी
    इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट, उपखंड अध्यक्ष देसूरी

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button