News

अनंत अंबानी के 31वें जन्मदिन पर नारलाई में सेवा का अनूठा उदाहरण

जरूरतमंदों के लिए बना सहारा बना जन्मदिन, 100 परिवारों को मिला राशन, लोगों ने दिया आशीर्वाद

  • जगदीशसिंह गेहलोत | देसूरी

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

देसूरी। पाली जिले के नारलाई गांव में अनंत अंबानी के 31वें जन्मदिन के अवसर पर मानवता और सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला। भामाशाह हंसमुखलाल पुत्र हुकमीचंद बाफना की प्रेरणा से आयोजित इस सामाजिक सेवा कार्यक्रम में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच बड़े स्तर पर राशन सामग्री का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में समाजसेवी किशोर दवे, पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रभु दास वैष्णव एवं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष जगदीश सिंह गहलोत की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन को और अधिक सार्थकता मिली।

100 परिवारों तक पहुंची राहत
इस अवसर पर करीब 100 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित किए गए। प्रत्येक किट में 20 किलो गेहूं, 5 किलो तेल, 2 किलो दाल, 5 किलो चावल, 1 किलो मिर्च, 2 किलो नमक, 500 ग्राम धनिया, 500 ग्राम हल्दी, 2 किलो शक्कर, 1 किलो घी, 2 किलो प्याज, 2 किलो आलू, लहसुन, राई, जीरा, चाय, कपड़ा साबुन, नहाने का साबुन, माचिस पैकेट सहित अन्य आवश्यक सामग्री शामिल थी।

अनंत अंबानी अनंत अंबानी

सेवा भावना का संदेश
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सहयोग, संवेदना और मानवता के मूल्यों को मजबूत करते हैं। जरूरतमंद परिवारों के चेहरे पर मुस्कान लाने का यह प्रयास सभी के लिए प्रेरणादायक रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किशोर दवे ने बताया कि गांव के भामाशाह हंसमुखलाल बाफना की प्रेरणा से अनंत अंबानी (अनंत सेवा फाउंडेशन) के 31वें जन्मदिवस पर सेवा एवं सामाजिक सरोकार के तहत यह वितरण किया गया।

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष जगदीश सिंह गहलोत, पंचायत समिति सदस्य प्रभु दास वैष्णव सहित स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर बाबूलाल सेन, फतेह सिंह डोडिया, संजय मालवीय, जितेंद्र कुमार, रतनलाल भील, भंवरलाल भील सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोग मौजूद रहे।

आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में 50 और जरूरतमंद परिवारों को भी राशन सामग्री वितरित की जाएगी।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button