News

ढोला में गूंजा जनसंवाद: रात्रि चौपाल में उठे मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई

उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजन, मौके पर ही कई परिवादों का निस्तारण, शेष मामलों के शीघ्र समाधान के निर्देश

  • रिपोर्ट – पुखराज कुमावत सुमेरपुर

सुमेरपुर। उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढोला में शुक्रवार रात प्रशासन द्वारा रात्रि चौपाल जनसंवाद का आयोजन किया गया, जिसमें आमजन से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनी गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी ने की। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और परिवाद प्रस्तुत किए।

चौपाल के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों को मौके पर ही सुनकर कई परिवादों का त्वरित निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को अग्रेषित किया गया।

जनसंवाद

उपखंड अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

चौपाल में उपखंड स्तरीय अधिकारीगण, प्रशासक मेघाराम परमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान प्रशासन और आमजन के बीच सीधे संवाद से ग्रामीणों में संतोष और विश्वास का माहौल देखने को मिला।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button