माण्डल पुलिस का बड़ा खुलासा: 206 किलो तांबा चोरी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई, चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त
- महेश पुरी | भीलवाड़ा/माण्डल
भीलवाड़ा/माण्डल। पुलिस थाना माण्डल ने 206 किलो तांबा चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 206 किलोग्राम तांबा और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) के निर्देशन में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहाड़ा बुद्धराज (आरपीएस) एवं वृताधिकारी माण्डल राहुल जोशी के सुपरविजन में थानाधिकारी आयुष श्रोत्रिय (आईपीएस प्रोबेशनर) के नेतृत्व में गठित टीम ने यह सफलता हासिल की।
घटना का विवरण
प्रार्थी रामनारायण पुत्र रामस्वरूप पटवारी निवासी माण्डल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी स्क्रैप फैक्ट्री से 26 और 29 मार्च 2026 की रात अज्ञात बदमाश करीब 150 से 200 किलो तांबा चोरी कर ले गए। इस पर थाना माण्डल में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही पूर्व में संपत्ति संबंधी अपराधों में लिप्त संदिग्धों से पूछताछ की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुकेश कालबेलिया (पुत्र श्रवण) निवासी सुरास, मुकेश कालबेलिया (पुत्र नगजी) निवासी रीछड़ा और एक नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने चोरी की वारदात कबूल कर ली।
पुलिस ने आरोपियों से 206 किलो तांबा और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। मामले में आगे अनुसंधान जारी है।
206 किलो तांबा चोरी मे गिरफ्तार आरोपी
- मुकेश कुमार पुत्र नगजी कालबेलिया (24 वर्ष), निवासी रीछड़ा
- मुकेश पुत्र श्रवण कालबेलिया (20 वर्ष), निवासी सुरास
- एक बाल अपचारी
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में थानाधिकारी आयुष श्रोत्रिय के साथ हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार, कांस्टेबल मंगल सिंह (विशेष योगदान), प्रेमलाल (विशेष योगदान) एवं भंवरलाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।











