भायंदर में 52 दिवसीय महावीर छाछ वितरण केंद्र का शुभारंभ, हजारों लोगों ने ली राहत | Bhayandar News Today

भायंदर वेस्ट में 52 दिवसीय महावीर छाछ वितरण केंद्र का शुभारंभ हुआ। भीषण गर्मी में हजारों लोगों को छाछ व जल वितरण से राहत मिली।
भायंदर (वेस्ट), 11 अप्रैल 2026।
भीषण गर्मी के बीच भायंदर वेस्ट स्थित बावन जिनालय मंदिर के पीछे 52 दिवसीय महावीर छाछ वितरण केंद्र का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस सेवा कार्य की प्रेरणा आचार्य युवाह्रदयसम्राट आचार्य देवश्रीमद् विजय हेमरत्नसुरिश्वर जी महाराजा एवं मार्गदर्शन परम पूज्य आचार्य देव श्रीमद् विजय रत्नसुंदर सुरिश्वरजी महाराजा का रहा।
सुबह 10:30 बजे छाछ वितरण प्रारंभ हुआ, जहां हजारों लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने छाछ का लाभ लिया।
छाछ वितरण से लोगों को राहत
भीषण गर्मी में छाछ वितरण को अत्यंत लाभदायक माना जा रहा है। आयोजन श्री जैन एलर्ट ग्रुप, भायंदर (वेस्ट) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सेवा कार्य की सराहना की।
मुख्य लाभार्थी परिवार
- मातुश्री चंद्रादेवी मोहनराजजी सुराणा
- मधु भरतजी सुराणा, सुमेरपुर (राजस्थान) हाल भायंदर
सहयोगी परिवार
- मातुश्री सुवर्णाबहेन धीरेंद्रभाई शाह परिवार
- आमदार नरेंद्रकुमार लालचंद मेहता, देसूरी (राजस्थान)
- स्व. वंदनाबहन सुकनराजजी शाह, चाचौडी (पाली) हाल भायंदर
दोपहर में जल वितरण भी शुरू
छाछ वितरण के बाद दोपहर में जल सेवा भी प्रारंभ की गई। जल वितरण के लाभार्थियों में रणुभाई छोटालाल शाह, संदीपभाई पिपलिया, भव्या शाह (नगर सेविका) और फ्रेंड्स ग्रुप भायंदर शामिल रहे।
आयोजन स्थल
महावीर छाछ केंद्र, बावन जिनालय मंदिर के पीछे, 60 फुट रोड, भायंदर (वेस्ट)
















