News

राधे फाउंडेशन ने परिंडे वितरित कर दिया पक्षियों के संरक्षण का संदेश

परमेश्वर कुमार दमामी
रिपोर्टर

परमेश्वर कुमार दमामी, संवाददाता - बनेड़ा

mailcallvissit

शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाए परिंडे, पर्यावरण और जीव दया के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल

बनेड़ा। श्री राधे फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जीव-जंतुओं की सुरक्षा के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई। संस्था ने शहर के विभिन्न स्थानों पर परिंडे (पक्षियों के लिए पानी के पात्र) वितरित कर उन्हें स्थापित किया।

संस्था के अध्यक्ष कमलेश दरगड़ ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत “भारत माता की जय” एवं भगवान महेश के जयकारों के साथ हुई। इसके बाद संस्था के सदस्यों ने मिलकर अहिंसा सर्कल, तिलक नगर सेक्टर-10 पार्क, कुवाड़ा स्थित तेजाजी मंदिर, श्री विहार पार्क, आदर्श नगर के चारभुजा मंदिर और गोकुल विहार पार्क सहित कई स्थानों पर परिंडे बांधकर उनमें पानी भरा।

उन्होंने कहा कि बढ़ते शहरीकरण और प्रदूषण के कारण पक्षियों का जीवन संकट में है। ऐसे में यह पहल न केवल पक्षियों को राहत देगी, बल्कि समाज में जीव दया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगी।

परिंडे लगाने से पक्षियों को नियमित रूप से पानी और दाना उपलब्ध हो सकेगा, जिससे उनके लिए सुरक्षित और अनुकूल वातावरण तैयार होगा। इस कार्य को देखकर क्षेत्रवासियों ने संस्था की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर राजेंद्र कुमार जागेटिया, सुनील सोमानी, राजेंद्र पोरवाल, जगदीश सोनी, ओम सोमानी, अभय डाड, सत्यनारायण मूंदड़ा, नवीन झवर, पंकज काबरा, ओम काबरा, मनोहर झवर, मुरली मनोहर काकाणी, श्रवण मूंदड़ा, चिराग हिंगड़, पीयूष सोमानी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सचिव धर्मेन्द्र बसेर एवं संगठन मंत्री सुशील बागड़ ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button