पाली में 65वें जन्मदिन पर रिटायर्ड वैज्ञानिक हरीश कुमार शर्मा का सम्मान

दिव्यांग सेवा समिति ने उत्कृष्ट सेवा के लिए किया सम्मान, समाजसेवा से जुड़ने का दिया संदेश
पाली। दिव्यांग सेवा समिति पाली द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने पर समिति के संरक्षक एवं वरिष्ठ रिटायर्ड वैज्ञानिक हरीश कुमार शर्मा को उनके 65वें जन्मदिन के अवसर पर सम्मानित किया गया।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों ने हरीश कुमार शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उन्हें सम्मान पट्टिका और स्मृति चिन्ह भेंट किए।

अपने सम्मान के अवसर पर हरीश कुमार शर्मा ने कहा कि पीड़ित मानवता, विशेषकर मूक-बधिर दिव्यांगजनों की सेवा करने से उन्हें आत्मिक संतोष मिलता है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनका व्यक्तिगत नहीं, बल्कि दिव्यांग जनों की सेवा का सम्मान है।
उन्होंने सभी से आह्वान किया कि सेवानिवृत्ति के बाद हर व्यक्ति को दिव्यांग सेवा समिति जैसी संस्थाओं से जुड़कर समाजसेवा में योगदान देना चाहिए, जिससे मानव जीवन की सार्थकता सिद्ध हो सके।
इस अवसर पर समिति संस्थापक एवं मंत्री घेवरचन्द आर्य, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार जैन, समाजसेवी जयनारायण अरोड़ा, एडवोकेट मो. साबिर खान, महावीर कुम्भट, ओमप्रकाश भट्ट, सत्यनारायण गुप्ता, नरपत सिंह राजपुरोहित, राकेश भटनागर, गजराज सिंह जोधा, सुरेश सुखाड़िया, करण सिंह, किशोर भाई सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।












