रक्तदान से मानवता की मिसाल: कोली समाज ट्रस्ट का सराहनीय आयोजन
भीलवाड़ा में 57 यूनिट रक्तदान, युवाओं और महिलाओं ने दिखाई प्रेरणादायक भागीदारी



- रिपोर्ट – महेश पूरी भीलवाड़ा
भीलवाड़ा: कोली समाज विकास ट्रस्ट, भीलवाड़ा द्वारा वीरांगना झलकारी बाई सभागार, काले मोहल्ले में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के आगामी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 57 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत मायाराम ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “रक्तदान करना ही मानवता का सबसे बड़ा धर्म है।” उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को इस पुण्य कार्य में आगे आने का आह्वान किया।
ट्रस्ट के सचिव मुरलीधर लोरवाडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का शुभारंभ डॉ. अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर महात्मा गांधी चिकित्सालय के ब्लड बैंक की टीम का केसरिया दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।
-
रमजान खुद के प्रति समर्पण का महीना है – शहजाद अंसारीFebruary 19, 2026
शिविर को सफल बनाने में मेडिकल टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसमें डॉ. धर्मवीर, भागचंद सोनी (कैंप प्रभारी), राजकुमार (एलटी), अनीस (एलसी), रीना (एलसी), योगेश, मनीष, निखिल एवं रामपाल (एलटी) शामिल रहे।
इस आयोजन की खास बात महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही। जानकी, राजेश्वरी, उतरा कोली सहित कई महिलाओं ने रक्तदान कर समाज में महिला सशक्तिकरण का प्रेरणादायक संदेश दिया।

कार्यक्रम में संरक्षक बालूलाल बच्छापरिया, रामलाल तलाया, डालचंद बच्छापरिया, उपाध्यक्ष मोतीसिंह मंडिया, उस्ताद बुद्धि प्रकाश बच्छापरिया, देवीलाल गड़ोरिया, राकेश सोनू, सुनील, गोपाल, उदयलाल, हेमराज सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
साथ ही कोली समाज महिला संगठन की पदाधिकारी अंजना, जानकी, दुर्गा, राजेश्वरी, अंतिम, सुनीता, संगीता, मधु, छोटी पूजा सहित कई महिलाएं भी इस सामाजिक अभियान में सहभागी बनीं।











