News

326 मरीजों को मिला जीवनदान: ललित मेमोरियल लायंस हॉस्पिटल का भव्य निःशुल्क चिकित्सा शिविर

रानी में स्वास्थ्य सेवा का महाकुंभ, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी बहुमूल्य सेवाएं

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

लूनिया टाइम्स संवाददाता भरत जीनगर

निःशुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़ा जनसैलाब

रानी (पाली): ललित मेमोरियल लायंस हॉस्पिटल की चतुर्थ वर्षगांठ के अवसर पर जिला अंधता निवारण समिति पाली के सहयोग से लायंस आई हॉस्पिटल ट्रस्ट रानी द्वारा एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में दूर-दराज के गांवों से आए कुल 326 मरीजों की जांच कर उन्हें विभिन्न प्रकार की चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं।

शिविर में नेत्र शल्य चिकित्सा, हड्डी एवं जोड़ रोग, जनरल फिजिशियन, दंत रोग तथा फिजियोथेरेपी जैसी महत्वपूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ लॉयंस क्लब रानी के अध्यक्ष लॉयन युगराज बी. जैन, सचिव लॉयन हरीश सुराणा, कोषाध्यक्ष लॉयन रूपचंद पुनमिया सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा विधिवत किया गया।

शिविर के दौरान वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. बी.एल. नायक ने 160 मरीजों की आंखों की जांच की, जिनमें से 29 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया। इनका लायंस हॉस्पिटल में निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. वीरा राघव रेड्डी ने 70 मरीजों का परीक्षण किया।

ललित मेमोरियल लायंस हॉस्पिटल

जनरल फिजिशियन डॉ. मीनाक्षी चौधरी ने 42 मरीजों की जांच की, जबकि दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. विदुषी मेहता ने 29 मरीजों का उपचार किया। फिजियोथेरेपी विभाग में 25 मरीजों को उपचार प्रदान किया गया।

शिविर का अवलोकन भीलवाड़ा के वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लॉयन निशांत जैन एवं लॉयन श्रवण राठी द्वारा किया गया। उन्होंने चिकित्सा सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं।

शिविर की व्यवस्थाएं हॉस्पिटल व्यवस्थापक महेश कुमार एवं महिपाल राठौड़ के नेतृत्व में की गईं। इस दौरान अस्पताल स्टाफ और सहयोगियों ने सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

लॉयंस क्लब रानी द्वारा समय-समय पर किए जा रहे इस प्रकार के सामाजिक कार्य समाज में स्वास्थ्य जागरूकता और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।

LUNIYA TIMES NEWS NETWORK

 

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button