रानी उपखंड पत्रकार संघ ने प्रधानमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन जैसलमेर कलेक्टर पर गंभीर आरोप

- रानी (पाली)
Bharat Jingar
IFWJ पत्रकार संघ रानी ने उपखंड अधिकारी शिवा जोशी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन भेजकर जैसलमेर जिला कलेक्टर पर मनमानी हठधर्मिता और एक वरिष्ठ पत्रकार के साथ कथित प्रशासनिक अत्याचार के गंभीर आरोप लगाए हैं
ज्ञापन में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है संघ के अनुसार जैसलमेर में एक वरिष्ठ पत्रकार IFWJ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ द्वारा वर्षों से संचालित एक रेस्टोरेंट के खिलाफ प्रशासन ने बिना स्पष्ट कारण और लिखित आदेश के कार्रवाई की आरोप है कि नवंबर 2025 में रेस्टोरेंट को बंद करने के निर्देश दिए गए जबकि इसके बाद भी लगातार प्रशासनिक दबाव बनाया जाता रहा

पत्रकार संघ ने बताया कि 23 दिसंबर को प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर गैस सिलेंडर जब्त किए और लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया रोक दी इसके बाद 18 फरवरी को रेस्टोरेंट परिसर से सामान हटाने और 17 मार्च को पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में दीवार तोड़कर टीन शेड हटाने की कार्रवाई की गई जिससे संबंधित व्यक्ति को आर्थिक नुकसान हुआ
संघ का आरोप है कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेशों की भावना के विपरीत है और इसे प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला बताया गया है उन्होंने यह भी कहा कि राज्य स्तर पर इस मामले को उठाया गया लेकिन अब तक कोई संतोषजनक समाधान नहीं मिला ज्ञापन में प्रधानमंत्री से निष्पक्ष जांच करवाकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की गई है इस अवसर पर IFWJ रानी पत्रकार संघ के अध्यक्ष बी.एल. भाटी वरिष्ठ पत्रकार राजकमल पारेख बसरुद्दीन चढ़वा नरेंद्र बुनकर नगराज वैष्णव भरत जीनगर भैराराम बंजारा और भरत गांधी मौजूद रहे











