News

रगसपुरिया-बासड़ा मार्ग पर मौत का सफर: बदहाल सड़क और नहर किनारे सुरक्षा का अभाव, ग्रामीणों में भारी रोष

Satyanarayan Sen
Reporter

Satynarayan sen is a Reporter from Bhilwara and Publish many types of other Categories.

CallEmail

गुरला क्षेत्र के रगसपुरिया चौराहे से बासड़ा तक का सफर इन दिनों जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। रगसपुरिया, रायड़ा, सुन्दरपुरा चौराहे, राजपुरा चौराहा, बलाई खेड़ा और रामपुरिया होकर गुजरने वाला यह मुख्य मार्ग पूरी तरह खस्ताहाल हो चुका है। यह सड़क मार्ग बागोर व औझागर महादेव का प्रसिद्ध स्थल जुड़े हुए इस रुट पर सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहे हैं, जिससे आए दिन राहगीर चोटिल हो रहे हैं।

श्रद्धालुओं के लिए मुश्किल डगर

बासड़ा स्थित प्रसिद्ध देवनारायण मंदिर में हर शनिवार और रविवार को भारी संख्या में श्रद्धालुओं का तांता लगता है। व औझागर महादेव मंदिर का जाने के लिए यह रास्ता खस्ताहाल है देवनारायण व महादेव मंदिर जाने के लिए श्रद्धालु इसी मार्ग का चयन करते हैं, लेकिन सड़क की जर्जर स्थिति उनके लिए बड़ी परेशानी का सबब बनी हुई है।

IMG 20260413 WA0068 IMG 20260413 WA0067

मेजा फीडर नहर बनी बड़ा खतरा

रामपुरिया से बासड़ा के बीच लगभग एक किलोमीटर का हिस्सा मेजा फीडर नहर के बिल्कुल सटा हुआ है। हैरानी की बात यह है कि इस खतरनाक मोड़ पर न तो कोई सुरक्षा दीवार (Retaining Wall) है और न ही लोहे के खंभे या रेलिंग लगाई गई है। जब नहर में पानी का प्रवाह होता है, तो खतरा और भी बढ़ जाता है। संकेतक बोर्ड (Signboards) न होने के कारण अनजान चालक अनियंत्रित होकर नहर में गिर सकते हैं।

झाड़ियों का अतिक्रमण और अंधा मोड़

सड़क के दोनों ओर उगी लैंटाना की झाड़ियां अब मुख्य मार्ग तक फैल गई हैं। इससे न केवल विजिबिलिटी कम हो रही है, बल्कि दोपहिया वाहन चालकों को इनसे टकराकर चोटिल होने का डर भी बना रहता है।

जनप्रतिनिधियों से नवनिर्माण की मांग

क्षेत्र के ग्रामीणों, देवनारायण मंदिर के श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने प्रशासन व क्षेत्र के विधायक व सांसद,जनप्रतिनिधियों के खिलाफ गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। कि वोट के समय बड़े बड़े वादे करते हैं पर धरातल पर कोई कार्य नहीं होता है उन्होंने मांग की है कि:

  • सड़क का जल्द से जल्द नवनिर्माण कराया जाए।
  • नहर के पास सुरक्षा दीवार और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं।
  • सड़क किनारे उगी कटीली झाड़ियों की सफाई कराई जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन नहीं जागा, तो यहां किसी भी दिन कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button