टुंडी में ‘गुंडाराज’ पिस्तौल की नोक पर SBI CSP में ₹80 हजार की सनसनीखेज लूट

बेखौफ अपराधी दिनदहाड़े लूट | पुलिस की चुप्पी
टुंडी। धनबाद में अपराधियों ने खाकी का खौफ पूरी तरह खत्म कर दिया है ताजा मामला टुंडी थाना क्षेत्र के कमारडीह में आज दोपहर जो हुआ, उसने पुलिस के सुरक्षा दावों की धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं तीन नकाबपोश लुटेरे, हाथ में लोडेड पिस्तौल और चेहरे पर बेखौफी अंजाम दी गई ₹80 हजार की लूट।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या टुंडी में अब आम जनता और कारोबारी सिर्फ भगवान भरोसे हैं यह तस्वीरें गवाह हैं उस तांडव की, जो कमारडीह स्थित SBI के ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) में खेला गया। दोपहर का वक्त था, कामकाज जारी था, तभी एक बाइक पर सवार होकर तीन नकाबपोश अपराधी वहां धमकते हैं। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, अपराधियों ने संचालक सुनील मुर्मू की कनपटी पर पिस्तौल सटा दी दहशत का आलम ये था कि कोई हिल तक नहीं सका.

अपराधियों ने काउंटर खंगाला और वहां रखे 80 हजार रुपये समेट कर चंद मिनटों में हवा में हथियार लहराते हुए फरार हो गए वारदात की पूरी फुटेज CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि लुटेरों के मन में पुलिस का रत्ती भर भी डर नहीं था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, लेकिन उससे भी ज्यादा चर्चा पुलिस की कार्यशैली पर हो रही है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर तो पहुँची, लेकिन जब मीडिया ने टुंडी थाना प्रभारी उमा शंकर से सुरक्षा में लगी इस सेंध पर जवाब मांगा, तो साहब कैमरे से भागते नजर आए। आखिर पुलिस की यह चुप्पी क्या इशारा करती है क्या टुंडी पुलिस अपराधियों को पकड़ने के बजाय सवालों से बचने में ज्यादा दिलचस्पी रख रही है?














