सेवा भारती सूरतगढ़ का वार्षिकोत्सव आयोजित

सूरतगढ़ स्थानीय नवीन आदर्श विद्या मंदिर में रविवार को सेवा भारती सूरतगढ़ द्वारा वार्षिक उत्सव कार्यक्रम रखा गया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारतमाता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर मंत्रोच्चार से कार्यक्रम शुभारंभ किया गया। सेवा बस्ती बाल संस्कार केंद्र के बालकों द्वारा मंच पर राष्ट्रभक्ति गीतों के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया जिसका सभी ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।

[highlight color=”yellow”]कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत माता आश्रम के महन्त योगी रामनाथ अवधुत ने सेवा भारती द्वारा राजस्थान में चल रहे सेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस समय समाज मे छुआछूत एवम जातिगत ऊंच नीच का भाव समाप्त कर हमें सामाजिक समरसता का भाव निर्माण करना है ओर हमारे राष्ट्र को विश्व गुरु बनाना है यह जिम्मेवारी हर राष्ट्र भक्त नागरिक की होनी चाहिये। सेवा भारती संगठन इसी दिशा में कार्य कर रहा है।[/highlight]

कार्यक्रम की अध्यक्षता दर्शन भगत परनामी ने की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश कालवा ,ललित सिडाना , काजल छाबड़ा एवम पूर्व विधायक अशोक नागपाल थे। विशिष्ट अतिथि रामनरेश सेखसरिया ,सुभाष गुप्ता एवम शुकनदेव थे। कार्यक्रम में सेवा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ प्रफुल्ल खत्री, संघ के नगर संघ चालक जितेंद्र गुप्ता, जिला प्रचारक जसराज, विभाग पर्यावरण प्रमुख तारा चन्द रतन, रवि स्वामी शिव गुप्ता ,राजेन्द्र स्वामी ,राजवीर शर्मा, धनपत सोनी उमेश मुदगल, भावना स्वामी डॉ चेतन कुमार वंदना श्रीवास्तव एवम अन्य गणमान्य लोग मातृ शक्ति एवम बालक उपस्थित थे। संस्था की ओर से सभी आगुन्तक अतिथियों एवम दानदाताओं को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
यह भी पढ़े
पांच दिवसीय महोत्सव तिलकेश्वर महादेव नाणा में आयोजित होगे धार्मिक कार्यक्रम










