Breaking NewsNews

CHANDRYAAN 3- भारत ने गाड़े चाँद पर झंडे, हरेक हिंदुस्थानी में छाया हर्ष और उत्साह

Chandrayaan 3: भारत ने चांद पर फहराया तिरंगा, पूरा देश जश्न मना रहा है, तो वही बाली विधानसभा के सादड़ी में मंडल अध्यक्ष गोविंद मीणा के नेतृत्व में आखरिया चौक में जमकर आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई गई।

Chandrayaan 3: भारत का चन्द्रमा मिशन चंद्रयान-3 ने चांद के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में सफल लैंडिंग कर इतिहास रच दिया है. इसी के साथ भारत चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का चौथा देश और चांद के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में पहली बार सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला देश बन गया है.

मंडल अध्यक्ष मीणा ने बताया कि यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश के वैज्ञानिकों ने मिशन चंद्रयान-3 की चांद के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में सफल लैंडिंग करवा कर इतिहास रचा है। Chandrayan 3 की चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का चौथा देश और चांद के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत पहला देश बन गया है।

इसरो की इस सफलता पर भारत देश ने आखिरकार चांद पर झंडे गाड़ दिए है, जिससे पूरे देश में जश्न का माहौल है। दुनिया भर की अंतरिक्ष एजेंसियां और कई देश के राजनेता भारत की इस सफलता पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दे रहे हैं। सादड़ी नगर में भी कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया और भारत माता की जय, वंदे मातरम् जैसे गगनचुंबी नारो का उद्घोष किया गया है। इसी तरह सादड़ी नगर वासियों में भी इस ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल होने पर उत्साह का वातावरण छाया हुआ है।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष गोविंद मीणा, नगर पालिका उपाध्यक्ष हीराराम जाट, रामचरित मानस के दिनेश त्रिवेदी, जिला मंत्री दिलीप सोनी, मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार कवड़िया, युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष नारायण राईका, अधिवक्ता विनोद मेघवाल, भोमाराम जाट, नरेश माली, महेन्द्र देवड़ा, नरेश परमार, कैलाश मेघवाल, झालाराम देवासी, प्रभुलाल मीणा, राजेंद्र सिंह मेड़तिया, दिलीप मालवीय, बाबूलाल वसाना, भंवरलाल जाखड़, प्रफुल्ल राव, सोहनलाल प्रजापत, भरत सेठिया, पन्नालाल माली, नारायण राव, विजय सेन, अनिल बोहरा, रंजीत गोड, हेमत गोड़ सहित कई कार्यकर्ताओं की उपस्थिति दर्ज हुई।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button