Local News

भारत विकास परिषद सादड़ी की बैठक में लिया गुरु वंदन छात्र अभिनंदन

भारत को जानो तथा राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता के आयोजन का निर्णय

सादड़ी 8अगस्त।

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

स्थानीय रांकावत रिसोर्ट में भारत विकास परिषद सादड़ी की बैठक संरक्षक विजय सिंह माली के सानिध्य में हुई जिसमें गुरुवंदन छात्र अभिनंदन,भारत को जानो तथा राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता के आयोजन की तिथियां तय कर तैयारियों पर चर्चा की गई।


भारत विकास परिषद के मीडिया प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम 4व 5सितंबर को3विद्यालयों में करने का निर्णय लिया गया तथा इसके लिए आवश्यक तैयारियों के लिए नारायण लाल हिंगड़ को प्रभारी तय किया गया.  इसी प्रकार भारत को जानो प्रतियोगिता 8विदयालयों में 28अगस्त को तथा शाखा स्तर पर 3सितंबर को करना तय किया गया। इसके लिए विजय सिंह गौड़ को प्रभारी बनाया गया। राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता शाखा स्तर पर 12सितंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया इसके लिए रजनी गोस्वामी को प्रभारी बनाया गया।

WhatsApp Image 2024 08 08 at 18.10.18

इसी प्रकार अंबिका नगर उद्यान के रख रखाव हेतु ओमप्रकाश बोहरा, मनोज कुमार एवं विजय सिंह गौड़ को जिम्मेदारी दी गई व परशुराम बगेची उद्यान के रखरखाव की जिम्मेदारी शिवलाल राईका, ओटाराम माली व कालूराम माली को दी गई।

इस अवसर पर शाखा सचिव गिरधारी लाल देवड़ा, डाक्टर विक्रम सिंह जैतावत,एडवोकेट विनोद मेघवाल, एडवोकेट हीरसिंह राजपुरोहित, राजेश्वरी सिंह, खुशवंती टेलर ने भी आवश्यक सुझाव दिए। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि भारत विकास परिषद संपर्क सहयोग संस्कार सेवा समर्पण के सूत्र के आधार पर राष्ट्रोत्थान में अहर्निश जुटा हुआ है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button