News

पुणे में 150 वर्षीतप पारणा महोत्सव शुरू, 5 दिवसीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन

जेठमल राठौड़
रिपोर्टर

जेठमल राठौड़, रिपोर्टर - मुंबई / बाली 

emailcallwebsite

 

आदिनाथ भगवान के सानिध्य में संत-महात्माओं की उपस्थिति, 17 से 21 अप्रैल तक होंगे विविध धार्मिक आयोजन


पुणे। सोमवार पेठ स्थित आदिनाथ भगवान के दिव्य सानिध्य में श्री राजस्थान जैन संघ, पुणे के तत्वावधान में 150 वर्षीतप के पारणा के अवसर पर पंचांहिका महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ।

संघ के अनुसार 17 से 21 अप्रैल तक आयोजित इस पांच दिवसीय महोत्सव में महापूजन, पारणा, स्वामीवात्सल्य सहित कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में पंजाब केसरी आचार्य श्री विजय वल्लभ सूरीश्वरजी समुदाय के परम पूज्य आचार्य श्री धर्मधुरंधर सूरीश्वर जी म.सा., गणिवर्य श्री धर्मराज विजयजी म.सा., मुनि श्री ऋषभचंद्र विजयजी म.सा., मुनि श्री धर्मकीर्ति विजयजी म.सा., मुनि श्री विश्वेन्द्र विजयजी म.सा., मुनि श्री धर्मबोधि विजयजी म.सा., मुनि श्री महाभद्र विजयजी म.सा., मुनि श्री अक्षयरत्न विजयजी म.सा., मुनि श्री तत्वदर्शन विजयजी म.सा. एवं मुनि श्री मनमोहन विजयजी म.सा. सहित अनेक संत-महात्माओं की पावन उपस्थिति रहेगी।

Related Articles

WhatsApp Image 2026 04 12 at 5.43.05 PM

साथ ही साध्वी श्री नयप्रज्ञा श्रीजी म.सा. एवं अन्य साध्वी मंडल की उपस्थिति में भी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। वर्षीतप के तपस्वीरत्नों में हेमदर्शना श्रीजी म.सा., मल्लीदर्शना श्रीजी म.सा. और गोयमदर्शना श्रीजी म.सा. का समावेश है।

महोत्सव के दौरान विभिन्न श्रद्धालुओं द्वारा पारणा, स्वामीवात्सल्य, महापूजन एवं अन्य धार्मिक कार्यों के लाभ लिए गए हैं। 21 अप्रैल को विशेष रूप से पारणा, भक्तामर महापूजन एवं शाही बियासना जैसे प्रमुख आयोजन होंगे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी देखने को मिल रही है। संघ के पदाधिकारियों में बाबूलाल सोलंकी, तेजराज सोलंकी, प्रकाश बाफना, राजेंद्र सोलंकी, निर्मल परमार, सोहनराज रांका, विजयराज पोरवाल, उगम मेहता, रमेश छाजेड़ सहित समिति के अन्य सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button