खास खबरNewsस्थानीय खबर

त्रिपुर से आए सेमलानी दम्पत्ति ने सेवा केन्द्र का अवलोकन कर सहयोग का विश्वास दिलाया

सादड़ी 30अप्रेल

त्रिपुर से आए युवा उद्यमी हार्दिक सेमलानी ने आज स्थानीय गोरों बास में सेवा भारती द्वारा संचालित स्वर्गीय हीराचंद जी हिम्मत मल जी परमार सेवा केंद्र का अवलोकन कर वहां चल रहे सिलाई प्रशिक्षण का जायजा लिया तथा सेवा भारती की गतिविधियों को सराहते हुए सहयोग का विश्वास दिलाया।

सेवा भारती के जिला प्रचार मंत्री दिनेश लूणिया ने बताया कि सादड़ी हाल त्रिपुर में व्यवसाय रत युवा उद्यमी हार्दिक संजय सेमलानी अपनी पत्नी स्नेहा के साथ सेवा केन्द्र पधारे जहां सेवा भारती के सह प्रांत मंत्री विजय सिंह माली ने उनका स्वागत किया। वही महिला कार्य जिला प्रमुख निकिता रावल ने सेवा भारती की गतिविधियों की जानकारी दी। प्रकल्प शिक्षिका पूनम शर्मा ने सेवा केन्द्र पर चल रहे सिलाई प्रशिक्षण की जानकारी दी तथा सेमलानी दम्पत्ति की इस केंद्र से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान किया।


आपको लुणिया टाइम्स की वेबसाइट कैसी लगी?

View Results

Loading ... Loading ...


सेमलानी दम्पत्ति ने सेवा भारती के द्वारा संचालित सेवा केन्द्र हेतु सहयोग का विश्वास दिलाया। सेमलानी दंपति ने प्रशिक्षु महिलाओं से बातचीत की तथा फीडबैक दिया। इस अवसर पर सरोज टाक,अमीषा माली, सुखी माली, मनीषा गौड़, मनीषा माली, हिना प्रजापत, कन्या माली, निकिता माली, सोनू, दिव्या, नेहा समेत सिलाई प्रशिक्षु उपस्थित रही। उल्लेखनीय है कि सेवा भारती नर सेवा नारायण सेवा को ध्येय मानकर शिक्षा स्वास्थ्य स्वावलंबन तथा सामाजिक आयाम के सेवा कार्य कर रही है। सेवा भारती द्वारा संचालित 2 सिलाई प्रशिक्षण केन्द्रों पर 50 महिलाएं सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।


यह भी पढ़े 

पारितोषिक वितरण व जल बचाने के संकल्प के साथ जल पखवाड़ा संपन्न

बहादुरी को सम्मान – भीषण सड़क हादसे में घायलों के लिए ”मसीहा” बनकर पहुँची थी दो बहनें

गणेश मंदिर रावतसर में भागवत कथा का आयोजन


 

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button