News

टुण्डी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

🔴 BREAKING • होली और रमजान को लेकर टुण्डी में प्रशासन अलर्ट

टुण्डी • प्रशासन

टुण्डी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

हुड़दंगियों से सख्ती से निपटेगी प्रशासन — अंचलाधिकारी

📰 लूनिया टाइम्स न्यूज, टुण्डी | ✍️ दीपक पाण्डेय की खास रिपोर्ट

टुण्डी : होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को टुण्डी थाना परिसर में प्रबुद्ध नागरिकों की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर उमाशंकर ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभारी अंचलाधिकारी सुरेश कुमार वर्णवाल मौजूद रहे।

🤝 अपील: प्रशासन और शांति समिति के सदस्यों ने दोनों पर्व भाईचारे और आपसी सद्भाव के साथ मनाने की अपील की।

बैठक में स्थानीय प्रशासन एवं शांति समिति के सदस्यों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि टुण्डी की परंपरा आपसी सौहार्द की रही है और इसे हर हाल में बनाए रखना है।

🚨 हुड़दंगियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

प्रभारी अंचलाधिकारी सुरेश कुमार वर्णवाल ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ज्ञात हो कि पिछले वर्ष कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा होली के दौरान हुड़दंग की घटनाएं सामने आई थीं। इसी को देखते हुए इस बार टुण्डी पुलिस ने पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

🗣️ जनप्रतिनिधियों ने रखे विचार

भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपाल पाण्डेय ने कहा कि टुण्डी में हमेशा सभी त्योहार शांति के साथ मनाए जाते हैं और इस बार भी ऐसा ही माहौल रहेगा।

वहीं झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा नेता बाबा मनीर मस्तान ने रमजान के मद्देनजर अपील की कि किसी पर जबरन रंग-गुलाल न लगाया जाए, ताकि पर्व के दौरान किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो।

👥 बैठक में उपस्थित प्रमुख लोग:
सुरेश कुमार वर्णवाल, इंस्पेक्टर उमाशंकर, गोपाल पाण्डेय, अजीमुद्दीन अंसारी, बाबा मनीर मस्तान, ऐनुल अंसारी, प्रमुख मालती मरांडी, राजेश कुमार सिंह, तिलक मंडल, प्रवीण कुमार जायसवाल, ज़लील अंसारी, अनवर अंसारी, वाज़िद उर्फ कारू अंसारी, फूलचंद किस्कू, इन्द्रलाल बास्की सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक।

🔔 संदेश: प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर तत्काल कठोर कार्रवाई होगी।

© लूनिया टाइम्स न्यूज • टुण्डी अपडेट

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button