


सीए सुमित लखोटिया बने नए चेयरमैन
वसई ब्रांच ऑफ WIRC ऑफ आईसीएआई के चुनाव
Related Articles
-
कंवलियास में भूगर्भ से प्रकट त्रिदेव शिव मंदिर पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाबFebruary 26, 2025
रिपोर्ट: दीपक जैन | स्थान: भायंदर
वसई ब्रांच ऑफ डब्लूआईआरसी ऑफ आईसीएआई की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। भाईंदर (पश्चिम) स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में कमिटी ने सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया।
नई कार्यकारिणी इस प्रकार रही
बैठक में सीए सुमित लखोटिया को चेयरमैन, सीए संजय अग्रवाल को उपाध्यक्ष, सीए अमन जैन को सेक्रेटरी, सीए अंकित जैन को कोषाध्यक्ष तथा सीए रीतू अग्रवाल को विकासा अध्यक्ष चुना गया।
नवगठित टीम से ब्रांच की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा सदस्यों के हित में नए आयाम स्थापित करने की उम्मीद जताई जा रही है।
सभी पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से चुने जाने पर सदस्यों ने उन्हें बधाई दी और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
© व्यावसायिक समाचार अपडेट














