News

21 दिवसीय पंच धूणी तपस्या का विधिवत समापन, हवन एवं भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

नोहर क्षेत्र के निकटवर्ती गांव ढाणी सहारनान में गोगा जी के भक्त रामचंद्र वर्मा द्वारा वैशाख पूर्णिमा से प्रारंभ की गई 21 दिवसीय पंच धूणी तपस्या का गुरुवार को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य समापन हुआ। भारत माता आश्रम के महंत योगी रामनाथ अवधूत के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर गुरु गोरखनाथ मंदिर एवं गोगामेड़ी में पंडित पुरूषोतम जोशी द्वारा विधिवत हवन-पूजन सम्पन्न करवाया गया। दोपहर में ग्रामवासियों के सहयोग से गुरु गोरखनाथ जी का अटूट भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर प्रसादी ग्रहण की।

WhatsApp Image 2026 05 21 at 3.31.01 PM WhatsApp Image 2026 05 21 at 3.38.11 PM

कार्यक्रम में भाजपा मीडिया प्रभारी दशरथ गौड़, दीपक राव, दुर्गा प्रसाद, रुद्र लखेरा, मनीष वर्मा, प्रिंस वालिया, चंदन वालिया, सौरभ शर्मा, रमेश इंदौरा, अभिषेक लखेरा, संदीप ढकरवाल, रामस्वरूप सहारण, खेता राम लखेरा, बनवारी राव, लाल चंद स्वामी, सुभाष गोस्वामी, रमेश खीचड़, युवराज राठौड़, जतिन सैन, वेदप्रकाश सहारण, साहबराम ढील, मुकेश शर्मा, श्याम महर्षि सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button