News

स्वरूपगंज रेलवे स्टेशन पर स्काउट-गाइड की अनूठी जल सेवा

निस्वार्थ भाव से यात्रियों को पिलाया पानी व छाछ, भीषण गर्मी में बना राहत का सहारा


  • सरूपगंज, सिरोही 

माधुराम प्रजापत 

भीषण गर्मी के बीच स्वरूपगंज रेलवे स्टेशन पर राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ सरूपगंज, जिला मुख्यालय सिरोही एवं श्री गणेश युवा सेवा संगठन सिरोही द्वारा मानव सेवा की मिसाल पेश की जा रही है। दोनों संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा अभियान के तहत रेल यात्रियों एवं आमजन को लगातार शीतल जल और छाछ का वितरण किया जा रहा है।

स्थानीय स्काउटर रणजीत जीनगर ने बताया कि जल सेवा अभियान के छठे दिन विशेष रूप से छाछ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वी. साधना सहायक प्रधानाचार्य के सहयोग से करीब 1000 थैली छाछ का वितरण किया गया। गर्मी से परेशान यात्रियों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए राहत महसूस की।

उन्होंने बताया कि अब तक इस सेवा अभियान के माध्यम से स्वरूपगंज रेलवे स्टेशन पर 590 से अधिक जल कैम्पर यात्रियों को उपलब्ध करवाए जा चुके हैं। तपती गर्मी में यह सेवा यात्रियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं बन रही है।

IMG 20260519 WA0067

सेवा कार्य के दौरान पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी गणपतसिंह देवड़ा, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुरेश प्रजापत, श्री 1008 डॉ. संतोष कंवर बाईसा बाली, सहायक प्रधानाचार्य आशा, पूर्व सचिव मोहनलाल परमार, प्रधानाचार्य हिदूराम डाबी, पंचायत समिति सदस्य पवन अग्रवाल, व्यापार अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, पूर्व उप प्रधान विनोद दवे, व्याख्याता कमलेश राजपुरोहित, अध्यापक मनीराम ज्यानी, पंकज नाहरवाल, पंकज मेहरड़ा, बीकानेर निदेशालय से अनुसंधान अधिकारी तेजपाल कुमावत, सेवानिवृत्त व्याख्याता इंद्रा खत्री, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंदसिंह देवड़ा, स्थानीय संघ सचिव प्रतापराम प्रजापत, कांतिलाल लोहार, शांति देवी, पदमाराम डाबी, स्काउटर मोहनलाल देवासी, दीपक चौधरी, गोरधन मोहरेशा एवं राहुल सिंघल सहित बड़ी संख्या में स्काउट-गाइड और युवा साथी मौजूद रहे।

सभी कार्यकर्ताओं ने निस्वार्थ भाव से यात्रियों की सेवा करते हुए मानवता और समाजसेवा का प्रेरणादायी संदेश दिया।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button