बीमार गाय को समय पर पहुंचाया अस्पताल, पार्षद व वार्डवासियों की तत्परता सराहनीय

सादड़ी। नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 (बारली) में एक बीमार गाय को समय रहते अस्पताल पहुंचाकर मानवीय संवेदना का परिचय दिया गया।
जानकारी के अनुसार, गौ भक्त गौरव प्रजापति ने एक गाय के बीमार होने की सूचना पार्षद रमेश प्रजापत को दी और एंबुलेंस की व्यवस्था करने का आग्रह किया। सूचना मिलते ही पार्षद रमेश प्रजापत ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था करवाई और गाय को उपचार हेतु घाणेराव स्थित लीलावती अस्पताल पहुंचाया गया।

इस कार्य में वार्ड के कई लोगों ने सक्रिय सहयोग दिया। इनमें हिरालाल मेवाड़ा, घीसुलाल, भगवानलाल, भैरूलाल, दिनेश, दाकुबाई, चंदाबाई, चंपाबाई सहित अन्य वार्डवासी शामिल रहे।
स्थानीय लोगों ने पार्षद रमेश प्रजापत और सभी सहयोगियों के इस सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। यह पहल समाज में पशु सेवा और संवेदनशीलता का सकारात्मक संदेश देती है।











