बाल अभिरुचि शिविर व्यक्तित्व विकास में सहायक -पुनमिया

सादड़ी। बाल अभिरुचि शिविर व्यक्तित्व विकास में सहायक है।भारत विकास परिषद शाखा सादड़ी द्वारा आयोजित सात दिवसीय बाल अभिरुचि शिविर शिविरार्थियों के व्यक्तित्व विकास में सहायक सिद्ध होगा। उक्त उद्गार श्री मूलचंद ताराचंद पुनमिया चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई के प्रबंध न्यासी व भामाशाह निमित्त पुनमिया ने स्थानीय रांकावत रिसोर्ट में भारत विकास परिषद शाखा सादड़ी द्वारा आयोजित सात दिवसीय बाल अभिरुचि शिविर के समापन समारोह में व्यक्त किए।
पुनमिया ने कहा कि शिविर में भैया बहनों की 112संख्या इस शिविर की सफलता को प्रकट करती है। उन्होंने अगले वर्ष का बाल अभिरुचि शिविर अपने पुनमिया स्टड फार्म स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर परिसर में करवाने की घोषणा की। एडवोकेट संजय बोहरा ने इस शिविर को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताते हुए भारत विकास परिषद की भूरि भूरि प्रशंसा की।इस अवसर पर सेवा निवृत्त तहसीलदार भंवरलाल सुथार व समाजसेवी भूराराम प्रजापत ने भी विचार व्यक्त किए।समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए डॉ राजेंद्र पुनमिया ने भारत विकास परिषद के कार्यों को सराहा।
विवेकानंद व भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से शूरू हुए इस समापन समारोह में सर्वप्रथम संरक्षक हस्तीमल वैष्णव के नेतृत्व में अतिथियों का अंगवस्त्र देकर अभिनंदन किया गया। शाखा सचिव डॉ गिरधारीलाल देवड़ा ने शिविर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तत्पश्चात शिविरार्थियों शिविर में सीखी गतिविधियों का प्रात्यक्षिक प्रस्तुत किया जिसे सभी अतिथियों ने सराहा। शिविर में आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों व सहभागिता करने वाले भैया बहनों को महेंद्र कुमार रावल के सौजन्य से पारितोषिक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भूरा राम प्रजापत समेत समस्त भामाशाहों का भी बाहुमान किया गया।इस अवसर पर सरस्वती पालीवाल,शीतल सोनी,मधु जांगिड़ , आकांक्षा समेत समस्त गतिविधि प्रभारियों का अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर भामाशाह निमित्त पुनमिया ने पर्यावरण दिवस पर भारत विकास परिषद को 50डस्टबिन देने, जुलाई माह में दायित्व ग्रहण समारोह में स्नेहभोज व भारत विकास परिषद शाखा सादड़ी सादड़ी द्वारा होने वाले सामूहिक सरल विवाह में सहयोग की घोषणा की। संरक्षक हस्तीमल वैष्णव ने आभार व्यक्त किया।मंच संचालन कालुराम माली ने किया।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष विजय सिंह गौड़, निवर्तमान कोषाध्यक्ष हनवंत सिंह राठौड़, भंवरलाल सुथार, राजेश देवड़ा सहित भारत विकास परिषद शाखा सादड़ी के दायित्ववान कार्यकर्ता व सदस्य उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि 18मई से प्रारंभ हुए इस शिविर में 112भैया बहनों ने योग प्राणायाम, सूर्य-नमस्कार, खेल, आत्मरक्षा, आर्ट एंड क्राफ्ट, म्यूजिक एंड डांस, वेस्ट टू बेस्ट जैसी गतिविधियों के माध्यम से व्यक्तित्व विकास किया। प्रतिदिन भामाशाहों के सौजन्य से अल्पाहार व्यवस्था की गई। शिविर के छठे दिन शैक्षिक भ्रमण भी कराया गया। शिविर को अभिभावकों ने भी सराहा।











