भाजपा व्यापारी सेल द्वारा मलाड में व्यापारी सम्मेलन आयोजित

मलाड (पश्चिम), मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (उत्तर मुंबई) के व्यापारी सेल द्वारा मलाड पश्चिम में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक संजय उपाध्याय द्वारा किया गया।
सम्मेलन में विभिन्न विशेषज्ञ वक्ताओं ने व्यापारियों को उपयोगी जानकारी प्रदान की।
डॉ. विशाल शाह ने मुफ्त एवं रियायती चिकित्सा सेवाओं की जानकारी दी। एडवोकेट संजय शाह ने व्यापारियों के लिए कानूनी मार्गदर्शन एवं सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर प्रकाश डाला।

सब-इंस्पेक्टर सोनाली शिंदे ने साइबर और ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए, जबकि इंस्पेक्टर धनंजय कोळी ने व्यापार वृद्धि के लिए महाराष्ट्र राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, डॉ. रानी राघव ने “Improve Your Health in Your Business” विषय पर स्वास्थ्य और व्यापार के संतुलन पर मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर विधायक संजय उपाध्याय ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए आयोजन की सराहना की और व्यापारी सेल के अध्यक्ष नरेंद्र राठौड़ (बाली), राजेश गोहिल, चिराग शाह, पुनित गौड़ा, भवरसिंह, धवल चरला सहित सभी कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की।
यह कार्यक्रम 2 मई 2026 को साई प्रसाद NX, रामचंद्र लेन, मलाड (पश्चिम) में आयोजित हुआ, जिसमें भाजपा नेता आर.यू. सिंह सहित लगभग 125 व्यापारी उपस्थित रहे।














