PHC जवाली ने हासिल किया NQAS प्रमाणन रानी ब्लॉक में खुशी की लहर

लूनिया टाइम्स संवाददाता भरत जीनगर रानी स्टेशन
रानी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के लिए गर्व का विषय है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र PHC जवाली ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक NQAS प्रमाणन सफलतापूर्वक प्राप्त कर लिया है इस उपलब्धि से पूरे रानी ब्लॉक में खुशी की लहर दौड़ गई है और स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की सराहना की जा रही है ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओजस रावल ने जानकारी देते हुए बताया कि NQAS प्रमाणन स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता स्वच्छता मरीजों की देखभाल और संस्थागत प्रबंधन के उच्च स्तर को प्रमाणित करता है इस प्रमाणन के साथ ही PHC जवाली अब उन चुनिंदा स्वास्थ्य केंद्रों में शामिल हो गया है

जहां राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सेवाएं प्रदान की जा रही हैं उन्होंने बताया कि मूल्यांकन के दौरान केंद्र पर उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया गया इसमें दवाओं की उपलब्धता रिकॉर्ड संधारण संक्रमण नियंत्रण साफ सफाई, मरीजों के प्रति व्यवहार और समग्र सेवा गुणवत्ता जैसे कई महत्वपूर्ण मानकों को परखा गया इन सभी पहलुओं में PHC जवाली ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह प्रमाणन प्राप्त किया डॉ.रावल ने इस सफलता का श्रेय जिला क्वालिटी टीम, ब्लॉक क्वालिटी टीम चिकित्सा अधिकारियों नर्सिंग स्टाफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स CHO आशा सहयोगिनियों एवं अन्य कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास और समर्पण को दिया उन्होंने कहा कि टीम वर्क और निरंतर सुधार की भावना के कारण ही यह उपलब्धि संभव हो पाई है
इस अवसर पर ब्लॉक चिकित्सा अधिकारियों एवं अन्य उच्च अधिकारियों ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल PHC जवाली के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है उन्होंने अन्य स्वास्थ्य केंद्रों से भी इसी तरह गुणवत्ता सुधार की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया अधिकारियों ने निर्देश दिए कि भविष्य में भी इसी स्तर की गुणवत्ता बनाए रखी जाए ताकि आम जनता को बेहतर सुरक्षित और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर मिलती रहें











