कब्जाधारियों का कहर! सर्विस रोड पर अवैध बाउंड्री, नहर का पानी भी बंद

किसान परेशान, कलेक्टर से तुरंत कार्रवाई की मांग
प्रभुलाल लोहार
शहर के गायत्री नगर निवासी मोहनलाल तेली ने जिला कलेक्टर को शिकायत देकर सरकारी सर्विस रोड पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग की है। प्रार्थी ने आरोप लगाया कि पिछले 15-20 दिनों से कुछ लोगों द्वारा सर्विस रोड पर कब्जा कर बाउंड्री निर्माण किया जा रहा है, जिससे रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया है।
शिकायत में बताया गया कि शास्त्री कॉलोनी स्थित 200 फीट रिंग रोड के पास सर्विस रोड पर अवैध कब्जा कर चारदीवारी बनाई जा रही है। इससे क्षेत्रवासियों व किसानों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। वहीं रास्ता बंद होने से लोगों को मुख्य सड़क पर जाना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है।



प्रार्थी के अनुसार यह सर्विस रोड किसानों के खेतों तक पहुंचने का मुख्य मार्ग है, लेकिन अतिक्रमण के कारण किसान परेशान हैं। इसके साथ ही नहर का पानी आगे नहीं जा पा रहा, जिससे खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है और किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
मोहनलाल तेली ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अवैध अतिक्रमण को तुरंत हटवाया जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा सर्विस रोड को सुचारू रखने के लिए स्थायी व्यवस्था की











