भोला भैरू भक्ति फाउंडेशन (B.B.B.F.) का सेवा कार्य: 10 हजार छात्र लाभान्वित : 128 यूनिट रक्तदान

भाईंदर : सामाजिक और शैक्षणिक सरोकारों में पिछले 15 वर्षों से निरंतन अग्रणी भूमिका निभा रहे भौला भैरू भक्ति फाउंडेशन (B.B.B.F.) द्वारा रविवार 31मई को राजस्थान हॉल में विशाल नि:शुल्क नोट बुक वितरण एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस सेवाभावी कार्यक्रम के दौरान जहाँ एक ओर शिक्षा की अलख जगाते हुए। करीब 10 हजार जरुरतमंद विद्यार्थियों को कॉपियां बाटी गई वही दूसरी ओर मानवता के प्रति अपना फर्ज निभाते हुए रक्तदाताओं के सहयोग से रिर्काड 128 यूनिट रक्त संग्रारित किया गया।

संस्था द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित छात्र – छात्राओं के सुनहरे भविष्य के लिए लंबे समय से यह नि: शुल्क नोट बुक वितरण अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी कड़ी में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम के तहत कक्षा तीसरी से लेकर बी. काॅम तक के विद्यार्थियों को उनकी जरूरत के अनुसार शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई गई। फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य समाज में जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन मुहैया कराना हैं।
ताकि कोई भी बच्चा संसाधनों की कमी के कारण पढाई से वंचित न रहे। इस अवसर पर कई गणमान्य नेताओं ने उपस्थित रहकर भौला भैरू भक्ति फाउंडेशन के श्री राकेश लोढ़ा, मुकेश मेहता, किरण मेहता सहित समस्त सदस्यों के इस सेवाभावी कार्य की सराहना व अनुमोदन की।














