News

टुण्डी प्रखंड के मोहनाद गांव में प्रशासन एवं प्रबुद्ध नागरिक की सूझबूझ से शांति का माहौल कायम

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

लूनिया टाइम्स न्यूज। दीपक पाण्डेय टुण्डी।

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

टुण्डी : धनबाद जिले के टुंडी थाना अंतर्गत मोहनाद गांव में बीते शुक्रवार को प्रतिबंधित मांस को लेकर उत्पन्न हुआ तनाव अब पूरी तरह शांत हो गया है। जिला प्रशासन और स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों की सूझबूझ से शनिवार को मोहनाद स्कूल परिसर में एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दोनों पक्षों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया, जिसमें आपसी भाईचारा बनाए रखने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को न दोहराने पर सर्वसम्मति बनी है।

दरअसल, शुक्रवार को मोहनाद गांव में प्रतिबंधित मांस को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम लोकेश बारंगे और ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने प्रतिबंधित सामान को जब्त कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया था। लेकिन इसी बीच ग्रामीण आरोपियों का चेहरा दिखाने की मांग को लेकर अड़ गए और स्थिति बिगड़ गई।

उपद्रवियों द्वारा पुलिस पर किए गए पथराव के बाद पुलिस को आत्मरक्षार्थ हवाई फायरिंग और लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा था, जिसके बाद पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था।।इस सुलगते तनाव को पूरी तरह समाप्त करने के लिए शनिवार को मोहनाद स्कूल में बाघमार सीडीपीओ अजीत कुमार बिमल अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल, प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पाण्डेय, थाना प्रभारी उमा शंकर की मौजूदगी में अहम बैठक हुई।

बैठक में ग्रामीणों ने एक स्वर में गांव के भीतर प्रतिबंधित पशु से जुड़े किसी भी कृत्य पर पूरी तरह रोक लगाने पर सहमति जताई। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से गांव से बाहर भेजे गए आरोपी परिवार को दोबारा सुरक्षित गांव लाने और उन्हें मुख्यधारा में शामिल करने पर भी बड़ा फैसला हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन को आश्वस्त किया है कि वे भविष्य में शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे।

शांति समिति की इस सफल बैठक के बाद अब मोहनाद गांव सहित पूरे बरवाटांड पंचायत में स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button