सरूपगंज में मारू प्रजापत समाज छात्रावास निर्माण को लेकर अहम बैठक आयोजित
समूह लग्न में अधिक से अधिक जोड़ों का पंजीयन कराने का किया आह्वान

रिपोर्ट – माधुराम प्रजापत
सरूपगंज कस्बे स्थित अनोपदास महाराज की झुपड़ी में मारू प्रजापत समाज छात्रावास सरूपगंज रोहिड़ा रोड़ स्थित नवनिर्माणाधीन छात्रावास एवं समाज हित के विभिन्न मुद्दों को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक मारू प्रजापत समूह लग्न सेवा समिति भीतरोट परगना के अध्यक्ष छोगालाल कुम्हार वासा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
समूह लग्न मीडिया प्रभारी माधुराम प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में समाज के आगामी समूह लग्न आयोजन को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। समूह लग्न के लिए समाज के लोगों से अधिक से अधिक जोड़ों का पंजीयन करवाने का आह्वान किया गया। कमेटी के वक्ताओं ने समाज में फैली रूढ़िवाद और कुरीतियों को छोड़कर समाज हित एवं सामाजिक एकता के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
बैठक के दौरान समिति के कोषाध्यक्ष द्वारा पिछले समूह लग्न आयोजन का आय-व्यय विवरण भी कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वहीं निर्माणाधीन मारू प्रजापत समाज छात्रावास सरूपगंज के कार्य को शीघ्र पूर्ण करवाने के लिए ठेकेदार मफलाल किवरली को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में समिति पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने छात्रावास निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा समाज के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस दौरान समूह लग्न सेवा समिति भीतरोट परगना के अध्यक्ष छोगालाल कुम्हार, कोषाध्यक्ष ताराराम कुम्हार, सचिव नारायणलाल प्रजापत, सह कोषाध्यक्ष शंकरलाल, सह सचिव गवरीशंकर, महामंत्री हेमंत कुमार, मंत्री अमृतलाल, उपाध्यक्ष रतनलाल, गणेशराम, वरिष्ठ कार्यकर्ता भोमाराम, शंकरलाल रोहिड़ा, छगनलाल उड़वारिया, ठेकेदार मफतलाल किवरली, कांतिलाल रोहिड़ा, रमेश कुमार मांडवाड़ा देव और छगनलाल खाखरवाड़ा, डासुराम, छगनलाल, कांतिलाल रोहिड़ा समेत कार्यकर्ता एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।













