राज्य स्तरीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में पाली टीम रही उप विजेता

पाली। 36 वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर जूनियर सीनियर मास्टर पुरुष व महिला स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता भीलवाड़ा में 24 मई को आयोजित हुई संघ के सचिव मांगु सिंह दुदावत ने बताया कि पाली टीम सब जूनियर वर्ग में राज्य स्तरीय पर 8 गोल्ड, 3 रजत पदक जीत कर राज्य स्तरीय पर उप विजेता बनी। साथ ही सब जूनियर वर्ग में गिरीश रल ने सब से अधिक भार उठा कर स्टौंग मैंन का खिताब जीता।
पाली टीम ने विभिन्न भार वर्ग में विजेता खिलाड़ियो का प्रर्दशन इस प्रकार रहा सब जूनियर इंकलिंग ब्रेच प्रेस प्रतियोगिता में 52 किलों भार वर्ग गिरीश रल गोल्ड , जुनियर 60 किलो सुजल जावा गोल्ड, 68 किलो राहुल बारेसा ने गोल्ड जीता जबकि सीनियर कपिल बारेसा ने भी 135 किलों वजन उठाकर गोल्ड जीता।

संघ कोषाध्यक्ष जसराज आदिवाल ने बताया कि इसी प्रकार स्ट्रेन्थ लिफ्टिंग सब जूनियर 52 किलों गिरीश रल गोल्ड , 60 किलो भरत खिंची रजत, 68 किलो हिमांशु आदिवाल रजत, 74 किलो सुमित जावा रजत, जुनियर 52 किलों क्रिश गोल्ड, जुनियर 68 किलो भरत वैष्णव गोल्ड, सीनियर 85 किलों कपिल बारेसा ने 135 किलों वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता है।
टीम पाली में खिलाड़ियों का पाली पहुंचने पर संघ पदाधिकारियों द्वारा स्वागत स्वागत किया गया विजेता खिलाड़ियो को आगामी दिनों में राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंने का अवसर मिलेगा।











