चर्चित मुखिया के कारण 125 अबुआ आवास का भुगतान अधर में लटका

टुण्डी : प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी हिस्से के बहुचर्चित पंचायत फतेहपुर आये दिन अखबारों की सुर्खियां बटोर रही है।कारण जो भी हो हमेशा विवादों में घिरे रहने वाले पूरे प्रखंड के इकलौता पंचायत की श्रेणी में आ चुका है। प्राप्त समाचार के अनुसार फतेहपुर पंचायत के दर्जनों लाभूकों ने बताया कि मनरेगा की मजदूरी भुगतान अबुआ आवास पूर्ण करने के बावजूद नहीं हो पाया है। तत्काल 125 अबुआ आवास का भुगतान वर्तमान मुखिया की कार्यशैली के कारण लटका हुआ है जिससे लाभूकों को भारी संकटों का सामना करना पड़ रहा है।

वित्तीय बर्ष 2023-24-25 की भुगतान अब तक नहीं होने के कारण लाभूकों को मिस्त्री एवं मजदूरों का कोप भाजन बनना पड़ रहा है। दर्जनों लाभूकों ने उपायुक्त धनबाद से अविलंब भुगतान करने की गुहार लगाई है ताकि मिस्त्री एवं मजदूरों का बकाया भुगतान किया जा सके। जबकि फतेहपुर पंचायत सचिव भीमपदो रविदास ने मीडिया को बताया कि मेरे द्वारा मास्टररोल में हस्ताक्षर कर दिया गया है।














