कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला लिखित आवेदन देकर प्रशासन से सुरक्षा का लगाया गुहार

टुण्डी : टुण्डी प्रखंड कांग्रेस के युवा नेता सह कर्माटांड़, केशका गांव निवासी मोहम्मद इलियास अंसारी ने शुक्रवार देर शाम को अपने ऊपर हुए हमले की लिखित शिकायत टुण्डी थाना में देकर प्रशासन से सुरक्षा का गुहार लगाया है। अपने लिखित आवेदन में उल्लेख करते हुए कहा है कि शुक्रवार देर शाम अचानक आंधी तूफान आने से सजना का पेड़ टूटकर पड़ोसी बदरूद्दीन अंसारी के ज़मीन में चला गया इतने में पड़ोसी बदरूद्दीन अंसारी उम्र करीब 40 वर्ष, इस्लाम अंसारी उम्र 45 वर्ष तस्लीम अंसारी उम्र 35 वर्ष अशरफ़ अंसारी उम्र 30 वर्ष सभी पिता समरूदीन अंसारी,मेमुना बीबी उम्र 40 वर्ष पति इस्लाम अंसारी, सहीना बीबी पति बदरूद्दीन अंसारी उम्र 30 वर्ष, शमशेर अंसारी पिता इस्लाम अंसारी उम्र 20 वर्ष ताहिरा बीबी पति तस्लीम अंसारी उम्र 25 वर्ष,नूरी खातून पति अशरफ़ अंसारी आदि द्वारा एक मत होकर हरवे हथियार से लैस होकर मेरे घर पर अचानक हमला बोलकर एवं भदी भदी गालियां देते मारपीट कर ज़ख्मी कर दिया गया।

युवा नेता इलियास अंसारी ने आगे बताया कि जब मैं बेहोश होकर गिर गया तभी मेरी पत्नी ने बीच-बचाव करने गई तो उसे भी बेहरमी से मारा पीटा गया और इज्ज़त लूटने की कोशिश की गई ऐनवक्त पर मेरे भगिना गुफरान नहीं आया होता तो किसी बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल प्रशासन द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद ज्यादा चोट होने के कारण बेहतर चिकित्सा के लिए एस एन एम एम सी एच धनबाद भेज दिया गया। कांग्रेस युवा नेता इलियास अंसारी ने तत्काल थाना में लिखित आवेदन देकर प्रशासन से अपने घर परिवारों की सुरक्षा की गुहार लगाया है।














