News

अधिक मास नगर परिक्रमा में 11 दिन शेष धर्म प्रेमी जनता में उत्साह अपार, दान पुण्य करने वालों की लगी कतार

Ghevarchand Aarya
Author

Ghevarchand Aarya is a Author in Luniya Times News Media Website.

Call

पाली- अधिक मास नगर परिक्रमा में 11 दिन शेष हैं लेकिन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं सहित धर्म प्रेमी जनता में उत्साह अपार दिखाई दे रहा है। अधिकमास धर्मार्थ सेवा संस्थान पाली द्वारा अधिकमास नगर स्पष्ट परिक्रमा पद यात्रा दिनांक 08 जून सोमवार से 10 जून बुधवार तक निकलेगी । जिसका 08 जून सोमवार को मानपुरा भाकरी, 09 जून मंगलवार को कृषि मण्डी प्रांगण और 10 जून बुधवार लाखेटिया उद्यान में विश्राम होगा।

मुख्य संरक्षक पंडित शंभुलाल शर्मा अध्यक्ष प्रदीप कच्छवाहा ने बताया कि विश्राम स्थल पर पैदल यात्रियों एवं मेलार्थियों के लिए लागत से भी कम मूल्य पर भोजन सामग्री उपलब्ध कराई जायेगी जैसे 10/- रुपये में मिठाई और साग- पुड़ी, 5/- रुपये में नमकीन और मात्र 2/- रुपये में चाय तथा मसाला छाछ इसके अलावा पदयात्रियों के लिए 20/- का भोजन कूपन दिये जायेंगे। एक अनुमान के अनुसार इस आयोजन में 5 से 7 लाख भक्तों का जुड़ाव होगा। खाद्य सामग्री पर ही लाखों रूपए व्यंय होंगे जिसका बार धर्मप्रेमी जनता ही वहन कर रही है।

WhatsApp Image 2026 05 28 at 3.35.01 PM

कार्यालय सचिव हीरालाल व्यास ने बताया कि शास्त्रों तथा गीता के अनुसार अधिक मास भगवान विष्णु का प्रिय मास है इस मास में किया गया दान पुण्य का फल दानदाता को डबल मिलता है। इसी भाव से धर्म प्रेमी जनता में कोई 15000/- देकर मिठाई में तो कोई 13000/- देकर सब्जी -पूड़ी में, कोई 11000/- देकर नमकीन में, तो कोई 8000/- देकर चाय और प्रसाद में, कोई 6100/- देकर सुन्दर काण्ड काण्ड पाठ में तथा कोई 25000/- देकर भजन संध्या में सहयोग कर पूण्य और यश दोनों अर्जित कर रहे हैं। आलम यह है कि दान देने वालों की कतार नजर आ रही है।

 

महामंत्री केलाश टवाणी ने बताया कि भक्तों से प्राप्त दान राशि में से जो भी रुपये बचेगे है वे मानपुरा भाकरी जबरेश्वर महादेव तीर्थ के विकास पर व्यय किये जायेगे। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति दान देना चाहता है वह परसराम जी टवाणी की दुकान, 14 कथा व्यासजी की गली, पाली मो. : 94141-20364 पर सम्पर्क कर देकर रशीद प्राप्त कर सकते हैं।

 

कार्यक्रम को लेकर कोषाध्यक्ष शान्तिलाल मंडोरा, संरक्षक संत सुरजनदास महाराज, मदन राठौड़, भीमराज भाटी, सोनाराम पटेल, परामर्शदाता रामरतन, बजाज जोराराम पटेल, भवर चौधरी, धनराज कारगवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम गोपाल खेतावत, देवीलाल सांखला, विजयराज सोनी, अम्बालाल सोलंकी तथा भजन संध्या प्रकोष्ठ संयोजक नेमीचंद देवड़ा और राकेश लिम्बा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उत्साह से जुटे हुए हैं।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button