श्री वैष्णोदेवी माता मंडल द्वारा 7 जून को सेवाड़ी में आयोजित होगा रक्तदान शिविर

सेवा भारती की प्रेरणा से श्री वैष्णोदेवी माता मंडल मुंबई सेवाड़ी एवं मारवाड़ एकता परिषद मुंबई राजस्थान के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर सेवाड़ी में आयोजित करने निमित श्री खेतलाजी बावड़ी प्रांगण सेवाड़ी में माता दी सदस्य बंधुओं की बैठक सम्पन्न हुई। संस्था के नरेन्द्र परमार ने बताया कि यह संस्था द्वारा 127 वा शिविर आयोजित होगा। बैठक में रक्तदान शिविर के बारे में चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से दिनांक 7 जून को सेवाड़ी में रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया। शिविर की पूर्व तैयारी निमित सभी सदस्य बंधुओं को व्यवस्था सौंपी गई। उपस्थित सभी सदस्य बंधुओं ने शिविर को सफल बनाने निमित ज्यादा से ज्यादा रक्तदाताओं से संपर्क कर रक्तदान करने का निर्णय लिया।

बैठक में नरेन्द्र परमार,सुरेश रावल, रमेश टेलर, गोरधन सिंह राव, लक्ष्मण पालीवाल, नेती राम जनवा, कृष्णपाल सिंह, किकाराम जनवा, प्रकाश त्रिवेदी,गवेंद्र सिंह राणावत, पुखराज गर्ग, किशोर मेवाड़ा, अरुण सैन,हनुमानसिंह राव, चुन्नीलाल मीणा, सवाराम देवासी, शिवलाल पालीवाल, सोहन पालीवाल, बलवंत मोबारशा , नरेश वर्मा, मोहित रावल, दिनेश रावल, जितेंद्र टेलर एवं माता दी सदस्य बंधुउपस्थित रहे














