News

राजसमंद रोडवेज: गुरलां के यात्रियों से ‘पुर’ का किराया वसूल रहे परिचालक, यात्रियों को अतिरिक्त बोझ, सिस्टम की कमी या लापरवाही?

Satyanarayan Sen
Reporter

Satynarayan sen is a Reporter from Bhilwara and Publish many types of other Categories.

CallEmail

गुरला/ भीलवाड़ा। राजसमंद रोडवेज डिपो की बसों में इन दिनों “अंधेर नगरी चौपट राजा” वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। नेशनल हाईवे पर स्थित गुरलां बस स्टैंड पर बसों के ठहराव को लेकर यात्री और रोडवेज कर्मचारी आमने-सामने हैं। यात्रियों का आरोप है कि जयपुर मुख्यालय के स्पष्ट आदेशों के बावजूद राजसमंद डिपो की बसें यहां रुकने में आनाकानी कर रही हैं, और यदि यात्री बस में बैठ भी जाए तो उससे पिछले स्टॉपेज का किराया वसूला जा रहा है।

क्या है पूरा मामला?

गुरलां के ग्रामीणों और यात्रियों का कहना है कि जब वे गुरलां से बस में सवार होते हैं, तो परिचालक (कंडक्टर) उनसे पिछले स्टॉपेज पुर से टिकट काटते हैं। इसका कारण यह बताया जा रहा है कि रोडवेज की ईटीआईएम मशीन (ETIM) में गुरलां बस स्टैंड का नाम फीड नहीं है। इस तकनीकी खामी का खामियाजा आम यात्रियों को अतिरिक्त किराया देकर भुगतना पड़ रहा है।

IMG 20260424 WA0011IMG 20260424 WA0012IMG 20260424 WA0010

मुख्य शिकायतें:

मुख्यालय के आदेश की अवहेलना: जयपुर मुख्यालय द्वारा राजसमंद डिपो की बसों को गुरलां में ठहराव के आदेश दिए जा चुके हैं, फिर भी कई बसें हाईवे पर नहीं रुकतीं। राजसमंद डिपो के अलावा राज्य की अन्य डिपो की बसों का स्टोपेज होने के बावजूद भी गुरलां में रोडवेज बस नहीं रुकती है

गुरलां में राज्य के अन्य जिलों के डिपो का स्टोपेज पर ठहराव नहीं

गुरलां हाइवे 758 पर ही होने के बावजूद रोडवेज बस नहीं रुकती जबकि कई डिपो की बसों का स्टोपेज होने के बावजूद यात्रियों द्वारा बस को हाथ दिखाते ही रह जाते बस फर्राटे करते हुए निकल जाती है इस संबंध में शासन प्रशासन चिरनिंद्रा में है भीलवाड़ा डिपो मैनेजर भी जयपुर मुख्यालय के आदेश की पालना नहीं करवाते है

तकनीकी खामी: कंप्यूटर ईटीआईएम मशीन में गुरलां स्टैंड घोषित नहीं होने से टिकट बनाने में समस्या आ रही है।

कर्मचारियों का रवैया: 

यात्रियों का कहना है कि कर्मचारी जानबूझकर अनजान बन रहे हैं और उच्च अधिकारियों के आदेशों की पालना नहीं कर रहे हैं।

अतिरिक्त वित्तीय बोझ: मशीन में नाम न होने के कारण परिचालक यात्रियों को पुर से टिकट थमा देते हैं, जिससे यात्रियों को उस दूरी का भी पैसा देना पड़ता है जो उन्होंने तय ही नहीं की। ग्रामीणों का कहना है कि यह सीधे तौर पर यात्रियों की जेब पर डाका है

यात्रियों की मांग

क्षेत्र के यात्रियों ने राजसमंद डिपो प्रबंधक से मांग की है कि इस मामले में तुरंत संज्ञान लिया जाए। ईटीआईएम मशीन में गुरलां स्टैंड को अपडेट करवाया जाए ताकि यात्रियों को सही स्थान का टिकट मिल सके और बसों का ठहराव सुनिश्चित हो। साथ ही भीलवाड़ा डिपो मैनेजर भी जयपुर मुख्यालय के आदेश की पालना करवाते हुए अन्य डिपो की बसों का ठहराव सुनिश्चित करावे

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button