विधायक के निर्माणाधीन इमारत से गिरकर मजदूर की मौत

मिरा भायंदर: भायंदर पूर्व स्थित गोल्डन नेस्ट इलाके में निर्माणाधीन इमारत सेवन इलेवन कोर्टयार्क में काम कर रहे एक मजदूर की ऊँचाई से गिरने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरातफरी मच गई और सहकर्मियों ने तुरंत घायल मजदूर को अस्पताल पहुचाने का प्रयास किया, लेकिन डाॅक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इमारत के निर्माण कार्य के दौरान ऊपरी मंजिल पर काम कर रहा था। परंतु सुरक्षा उपकरणों के अभाव में अचानक संतुलन बिगडने से वह नीचे गिर पडा हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर रही हैं तथा निर्माण स्थल पर सुरक्षा नियमों का पालन किया गया था या नहीं इसकी जाँच की जा रहीं हैं स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कई निर्माण स्थलों पर मजदूरों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरती जाती हैं। हेलमेट, सुरक्षा बेल्ट और अन्य सुरक्षा उपकरणों की कमी के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक मजदूर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पडा हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रहीं हैं।














