
Prabhu Lal Lohar
भीलवाड़ा जिले के महेंद्रगढ़ ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत अभियान दल का आगमन हुआ। ग्राम रथ के गांव पहुंचते ही ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान सरपंच प्रतिनिधि सोमाणी ने ग्राम रथ प्रभारी विक्रम सिंह नान्दशा, रथ ऑपरेटर अनुप कुमार तथा रथ चालक कान सिंह सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तिलक एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया।
-
रानी श्रीमद भागवत कथा का दूसरे दिन कृष्ण मुरारी गुरुजी द्वारा गुरु महिमाSeptember 12, 2025
अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, जनहितकारी कार्यक्रमों तथा विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि ग्राम रथ अभियान का उद्देश्य गांव-गांव जाकर पात्र व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अधिकारियों ने जनसहभागिता पर जोर देते हुए लोगों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। ग्रामीणों ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे गांवों में सरकारी योजनाओं की जानकारी आसानी से पहुंच रही है। पूरे कार्यक्रम के दौरान सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।











