News
बिजली विभाग की लापरवाही से भैंस की मौत, ग्रामीणों में रोष

बाली क्षेत्र की रेबारियों की ढाणी में बिजली के पोल के पास करंट उतरने से एक भैंस की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी रोष देखने को मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है, जिससे पशुपालक परिवार को आर्थिक नुकसान के साथ भावनात्मक आघात भी पहुंचा है।

घटना के बाद गौ सेवा मंडल ढाणी बाली ने बिजली विभाग से पीड़ित पशुपालक को तुरंत उचित मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए संबंधित स्थान पर सुरक्षा दीवार एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग भी उठाई गई है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।














