भू मापक अमीन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ

टुंडी – रविवार को शिबू सोरेन इंटर कॉलेज, दुबराजपुर के सभागार में भू मापक (अमीन प्रशिक्षण) सर्वे कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। तीन माह तक चलने वाली प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रत्येक रविवार को सुबह आठ बजे से ग्यारह बजे तक अभी बुनियादी भूमि मापी, भूमि परिसीमन आदि का जानकारी प्रशिक्षक सुजीत कुमार ने दिया । बाद में अंचल अमीन के साथ क्षेत्र में जाकर इसका विस्तार से प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले दिन करीब एक सौ पचासी बच्चो ने क्लास रूप प्रोग्राम में भाग लिया। जबकि पिछले एक माह से टुंडी अंचल कार्यालय में करीब दो सौ बच्चो ने पंजीकरण कराया है। प्रशिक्षण पूरी करने वाले अभियर्थियों को हजारीबाग के सर्व शिक्षण जन सृजित सेवा संसथान द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इस रोजगार उन्मुखी शिक्षा प्रपात करने वाले अभियर्थियों को सरकारी विभाग में अंचल अमीन , राजस्व, वन एवं सिंचाई विभाग के अलावे एवं गैर सरकारी में रोजगार के अवसर मिलेंगे।
टुंडी के विभिन्न गाँवो टोलो से आए शिक्षित बेरोजगार युवको में काफी उत्साह देखा गया। उनका कहना था की अमीन प्रशिक्षण प्राप्त करने से कम से कम हमलोगो को अपने जमीन का मापी कर घर बनाने तथा परिसीमन करने में किसी बिचौलिए का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। साथ ही अंचल कार्यालय का बेवजह चक्कर काटने से बचेंगे। प्रशिक्षक सुजीत कुमार पिछले कई वर्षो से झारखण्ड के अलावे बिहार के बच्चो को अमीन का प्रशिक्ष दे चुके है। उन्होंने लगभग दो सौ बच्चो का एक साथ तीन घंटे तक भूमि मापी से सम्बंधित कई बारीकियों की जानकारी दी। प्रशिक्षण क्लास रूप समाप्ति के बाद बच्चो ने प्रशिक्षक की काफी सराहना की।














